फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oscar 2023: ऑस्कर 2023 में जूनियर एनटीआर और राम चरण नहीं करेंगे नाटू- नाटू गाने पर परफॉर्म, बताई यह बड़ी वजह

Fri, 10 Mar 2023 10:43 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
RRR - फोटो : social media

दुनिया का सबसे लोकप्रिय अवॉर्ड शो ऑस्कर 2023 अब कुछ ही घंटों के बाद शुरू होने वाला है। भारत से लेकर दुनिया के हर देश को इस अवॉर्ड का बेसब्री से इंतजार रहा हैं। भारत के लिए इस बार यह अवॉर्ड फंक्शन और खास होने वाला है क्योंकि इस बार फिल्म आरआरआर का गाना नाटू-नाटू भी बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेट हुआ है। अब फिल्म ‘आरआरआर’ को लेकर एक बड़ी खबर आई है। जूनियर एनटीआर और राम चरण फिल्म के गाने नाटू-नाटू पर स्टेज पर डांस नहीं करने वाले हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
RRR - फोटो : social media

पिछले एक इंटरव्यू में जूनियर एनटीआर ने ऑस्कर 2023 में अपने रेड कार्पेट वॉक के लिए खुशी जाहिर करते हुए कहा है, 'मुझे नहीं लगता कि मैं 'आरआरआर' फिल्म के एक अभिनेता के तौर पर रेड कार्पेट पर चलूंगा। मैं भारतीय सिनेमा के एक अभिनेता के रूप में नहीं बल्कि एक भारतीय के तौर पर रेड कार्पेट पर चलूंगा। इस दौरान मेरा दिल गर्व से भरा होगा। यह केवल मैं नहीं बल्कि पूरा भारत होगा जो रेड कार्पेट पर चल रहा होगा।'

Urfi Faizan Ansari: उर्फी-फैजान अंसारी की जंग अदालत तक पहुंची, एक्टर बोले- मुंबई में रहने नहीं दूंगा

विज्ञापन

3 of 5
RRR - फोटो : social media

गौरतलब है कि ऑस्कर का  95वां भाग जल्द ही होने वाला है। जूनियर एनटीआर ने अपने इंटरव्यू में बताया कि  एमएम कीरावनी, राहुल सिप्लीगंज और काल भैरव इस गाने पर परफॉर्म करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि रेड कारपेट पर अभिनेता नहीं बल्कि पूरा भारत वॉक कर रहा होगा। फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू को काफी पसंद किया गया है।

4 of 5
RRR Actor Junior Ntr - फोटो : social media

आपको बता दें कि यह गाना ऑस्कर 2023 में बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग अवॉर्ड कैटेगरी के लिए नॉमिनेटेड है। ‘आरआरआर’ पहली भारतीय फिल्म है, जिसे अकैडमी अवॉर्ड में नॉमिनेशन मिला है। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया,  'मुझे नहीं लगता यह हो रहा है। मैं भी सोच रहा था, यह होगा लेकिन दुर्भाग्य से हमें अभ्यास करने का समय नहीं मिला। इसके पीछे एक कारण यह भी है कि है कि हम दुनिया के सबसे बड़े मंच पर बिना तैयारी के नहीं जाना चाहते। हम काफी बिजी थे। राम चरण भी अपनी अन्य कमिटमेंट से काफी बिजी था। इसके चलते मुझे नहीं लगता कि हम परफॉर्म करेंगे लेकिन हमारे म्यूजिक डायरेक्टर जरूर परफॉर्म करेंगे।'

Vidya Balan: जब विद्या बालन को पागल जैसे लगे आर बाल्की, बिग बी की फिल्म 'पा' से जुड़ा है यह किस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
RRR - फोटो : social media

जूनियर एनटीआर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'मुझे लगता है यह बहुत अच्छा होगा कि दर्शकों की लाइन में बैठकर इस गाने को देखना। वैसे ही मैं इस गाने के बारे में जब भी सोचता हूं तो मेरे पैरों में दर्द शुरू हो जाता है।' आपको बता दें कि ऑस्कर अवार्ड समारोह लॉस एंजेलिस में 12 मार्च को होने वाला है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें