बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने करियर में कई तरह की फिल्में की हैं। इस दौरान उन्होंने कई ऐसी फिल्में भी की हैं, जिन्हें उस समय के हिसाब से प्रयोगात्मक बताया गया, लेकिन बाद में वो फिल्में कल्ट की श्रेणी में गिनी गईं। ऐसी ही उनकी एक फिल्म है निर्देशक अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित 'रा.वन'। ये फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी। अब, इस फिल्म की रिलीज को 13 साल बीत जाने पर सिन्हा ने शाहरुख खान के प्रति आभार व्यक्त किया है।