फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajay-Kartik: जानें कोविड के बाद आईं अजय-कार्तिक की फिल्मों का हाल, इस दिवाली टकराएंगी दोनों की फिल्में

Sat, 26 Oct 2024 11:32 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ajay Devgn-Kartik Aryan Movies: अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' और कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' इस बार दिवाली के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर भिड़ने वाली हैं। उससे पहले चलिए जानते हैं, दोनों की कोविड के बाद की फिल्मों का हाल। 
 
विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन- कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
ये दिवाली हिंदी फिल्म दर्शकों के लिए काफी शानदार होने वाली है। इस त्यौहार के मौके पर अजय देवगन और कार्तिक आर्यन की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भिड़ने वाली हैं। दोनों अभिनेता अपनी आगामी फिल्म के रिलीज को लेकर तैयारियों में जुटे हुए हैं। अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' और कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' बॉक्स ऑफिस पर एक नवंबर को टकराने वाली हैं। इससे पहले आइए जानते हैं, दोनों अभिनेताओं की कोविड के बाद आई फिल्मों का प्रदर्शन। 
विज्ञापन

2 of 5
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
कोविड के बाद अजय की आठ फिल्में हुईं रिलीज
कोविड-19 महामारी के बाद, अजय की कुल 8 फिल्में रिलीज हुईं हैं, जिनमें 'दृश्यम 2', 'शैतान', 'मैदान' और औरों में कहां दम था' शामिल हैं। इसके अलावा उनकी एक फिल्म 'रनवे 34' को सीधे ओटीटी पर रिलीज किया गया । इस वजह से उनकी फिल्मों का औसत बॉक्स ऑफ़स कलेक्शन ₹85.8 करोड़ रहा। इसमें दृश्यम 2 ने सबसे ज़्यादा कमाई की, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 240.5 करोड़ रुपये बटोरे। उनकी सभी 8 फिल्मों के बीच औसत अंतर 155 दिन का है। आईएमडीबी के अनुसार उनकी फिल्मों का औसत 6.5 है, जबकि उच्चतम रेटिंग 'दृश्यम 2' की है, जिसे 8.2 स्टार मिले हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : इ्ंस्टाग्राम
कोविड के बाद कार्तिक की छह फिल्में हुईं रिलीज 
वहीं, कोविड-19 महामारी के बाद, कार्तिक की 6 फिल्में रिलीज हुई हैं, जिनमें 'भूल भुलैया 2', 'सत्यप्रेम की कथा' और 'चंदू चैंपियन' शामिल हैं। इनके अलावा दो सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई हैं, जिनमें 'फ्रेडी' और 'धमाका' शामिल है। उनका औसत बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 89.7 करोड़ है, जो अजय की फिल्मों की औसत से कहीं ज्यादा है। 'भूल भुलैया 2' उनकी अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है, जिसने 186 करोड़ कमाए हैं। आईएमडीबी के अनुसार, 'चंदू चैंपियन' उनकी सबसे ज्यादा रेटिंग वाली फिल्म है। इस पर उनकी फिल्मों का औसत 6.5 है। वहीं, उनकी फिल्मों के बीच औसत अंतर 188 दिन है।
Jigra Box Office Collection Day 16: ‘जिगरा’ की कमाई में आया मामूली उछाल, जानें कितना किया कलेक्शन

4 of 5
सिंघम अगेन टाइटल ट्रैक 'विनाशम करोहम' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विदेश में प्री सेल्स में 'सिंघम अगेन' आगे
आईएएनएस के अनुसार, यूएई में 'सिंघम अगेन' के लिए अग्रिम बुकिंग शुरू हो गई है। फिल्म को लेकर लोग काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 'भूल भुलैया 3' की तुलना में 'सिंघम अगेन' की बुकिंग लगभग 84% अधिक है। बताया जाता है कि अजय देवगन अभिनीत इस फिल्म ने वीओएक्स 64 शो से 6.6 लाख रुपये की प्री-सेल्स अर्जित की है, जिसमें अब तक लगभग 505 टिकटें बिक चुकी हैं। वहीं, यूएई में वीओएक्स सिनेमा में 'भूल भुलैया 3' ने 64 शो में 269 टिकटें बेचकर 35.93 लाख रुपये कमाए हैं।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से मोहसिन खान को मिली थी प्रसिद्धी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भूल भुलैया 3 का नया पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
दोनों फिल्मों की लंबी है स्टारकास्ट
ये दोनों ही फिल्में दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली हैं। रोहित शेट्टी निर्देशित 'सिंघम अगेन' में कई सारे सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म में अजय देवगन के अलावा अक्षय कुमार,  रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण आदि सितारे नजर आएंगे। वहीं, 'भूल भुलैया 3' में कार्तिक आर्यन के अलावा तृप्ति डिमरी, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, विजय राज, संजय मिश्रा, राजपाल यादव आदि कलाकार नजर आएंगे। 
Jailer 2: 'जेलर 2' की शूटिंग कब शुरू करेंगे रजनीकांत? निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार ने किया खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें