फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranya Rao: रान्या राव ही नहीं, शिल्पा और तब्बू समेत ये बॉलीवुड सितारे भी कानूनी दांव-पेंच में फंसे, जानें केस

Wed, 12 Mar 2025 03:32 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranya Rao: रान्या राव इन दिनों सोना तस्करी मामले में कानूनी कार्रवाई का सामना कर रही हैं। ऐसे में हम आपको उन बॉलीवुड सितारों के बारे में बता रहे हैं जो कानूनी कार्रवाई के पेंच में फंसी हैं।
विज्ञापन
1 of 6
रान्या तब्बू शिल्पा - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से
कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव को बेंगलुरू एयरपोर्ट से तीन मार्च को सोने की तस्करी के इल्जाम में गिरफ्तार किया गया। उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। राजस्व खुफिया निदेशालय उनसे पूछताछ कर रहा है। इस मौके पर हम आपको बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे हैं जो कानूनी कार्रवाई का सामना कर रही हैं या कर चुकी हैं।
विज्ञापन

2 of 6
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@theshilpashetty
शिल्पा शेट्टी
कोलकाता की एक कंपनी ने शिल्पा शेट्टी पर इल्जाम लगाय कि उन्होंने धोखाधड़ी करके कंपनी में नौ करोड़ रुपये निवेश किए। उन पर केस दर्ज हुआ। अभिनेत्री ने धोखाधड़ी साबित करने के लिए कंपनी पर सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली।

यह खबर भी पढ़ें: Ranya Rao: रान्या राव ने दुबई में खरीदा करोड़ों का सोना, जेनेवा जाने की कही बात, लेकिन आ गईं भारत
विज्ञापन

3 of 6
श्रुति हसन - फोटो : सोशल मीडिया
श्रुति हसन
श्रुति हसन भले ही किसी बड़े केस में न फंसी हों लेकिन एक गुमनाम कंपनी ने उन पर इल्जाम लगाया कि उन्होंने बिना कोई वजह बताए तमिल-तेलुगु फिल्म में काम करने से मना कर दिया। उनके ऊपर मुकदमा दायर किया गया।

यह खबर भी पढ़ें: Dia Mirza: 'सलमान की फिल्म के सेट पर इज्जत नहीं मिली', दिया मिर्जा ने सुनाया किस्सा; बोलीं- कपड़े भी...

4 of 6
मोनिका बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम
मोनिका बेदी
मोनिका बेदी का गैंगस्टर अबू सलेम के साथ अफेयर सामने आया। इस मामले के सुर्खियों में आने के बाद वह गैंगस्टर के साथ रिश्ता रखने के मामले में फंस गईं। बाद में जब वह पुर्तगाल चलीं गई, तो उन्हें फर्जी दस्तावेजों और पासपोर्ट जालसाजी के इल्जाम में गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

5 of 6
डिंपल कपाड़िया-ट्विंकल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम
डिंपल कबाड़िया, ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार
राजेश खन्ना की लिवइन पार्टनर अनीता आडवाणी ने इल्जाम लगाया कि डिंपल कबाड़िया, ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार ने उन्हें गाली दी। इन लोगों पर मुकदमा भी किया गया। हालांकि अदालत को इस मामले में कोई सबूत नहीं मिले, तो केस को खत्म कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हवा फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं तब्बू - फोटो : इंस्टाग्राम@tabutiful
तब्बू, सोनाली और नीलम
सलमान खान पर काले हिरण के शिकार के मामले में इल्जाम लगाया गया था। इस मामले में एक गवाह ने तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम को सलमान के साथ देखा। इसके बाद तीनों कानूनी कार्यवाही में फंस गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें