बॉलीवुड इंडस्ट्री में टैलेंट की भरमार है। लोग इस इंडस्ट्री में अपने टैलेंट की वजह से आते हैं और अपनी पहचान बनाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी शख्सियत के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में आने के लिए सात समुद्र का सफर तय किया और कड़ा संघर्ष भी किया। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की ‘दिलबर गर्ल’ नोरा फतेही की, जिनके गानों ने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया। बर्थडे पार्टी से लेकर बड़े-बड़े फंक्शन में नोरा के गाने जरूर बजते हैं। इतनी कामयाबी हासिल करने वाली नोरा ने अपने करियर की शुरुआत जीरो से ही की थी। आज नोरा अपना जन्मदिन मना रही हैं तो आइए आपको बताते हैं ‘साकी गर्ल’ की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।