निर्देशक नितेश तिवारी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' को लेकर एक बाद एक कई खबरें सामने आ रही है। फिल्म बनने की खबर सामने आने के बाद से दर्शकों में भी 'रामायण' को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। हालांकि, अभी तक फिल्म की आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की तैयारी अपने आखिरी चरण में है, जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी। इस बीच फिल्म के किरदारों के लेकर खूब सुर्खियां सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने फिल्म में भरत के किरदार के लिए अभिनेता का चयन कर लिया है, वहीं, रावण की पत्नी मंदोदरी के किरदार के लिए अभिनेत्री पर मुहर लग गई है।