फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neha Bhasin: पीएमडीडी-ओसीपीडी से जूझ रही हैं नेहा भसीन, सोशल मीडिया पर नोट साझा कर दी जानकारी

Sun, 04 Aug 2024 02:40 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नेहा भसीन ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट साझा कर प्रीमेंस्ट्रुअल डिस्फोरिक डिसऑर्डर (पीएमडीडी) और ऑब्सेसिव कंपल्सिव पर्सनालिटी डिसऑर्डर (ओसीपीडी) से जूझने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
नेहा भसीन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की जानी-मानी सिंग नेहा भसीन ने हाल ही में अपने एक पोस्ट से फैंस को परेशान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक नोट साझा कर प्रीमेंस्ट्रुअल डिस्फोरिक डिसऑर्डर (पीएमडीडी) और ऑब्सेसिव कंपल्सिव पर्सनालिटी डिसऑर्डर (ओसीपीडी) से पीड़ित होने के बारे में जानकारी साझा की है। उन्होंने यह भी बताया कि डॉक्टर ने उन्हें फाइब्रोमायल्जिया से पीड़ित बताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें लंबे समय से पता था कि वह स्वस्थ नहीं हैं।

विज्ञापन

नेहा ने नोट साझा कर बताई बीमारी

नेहा भसीन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर लिखा, 'मैं बहुत कुछ कहना चाहती हूं, लेकिन मुझे वाकई नहीं पता कि कहां से शुरू करूं या मैं जिस असहाय नरक का अनुभव कर रही हूं। उससे कैसे समेटूं। वर्षों तक यह जानने के बाद कि कुछ गड़बड़ है। आखिरकार, आज मेडिकली ज्यादा जागरूकता के साथ डायग्नोसिस हुआ। (कागजों पर 2 साल से, मुझे तब से पता है, जब मैं 20 साल की थी)' जिससे मानसिक और हॉरमोनल बीमारियों के लिए सही उपचार मिल पाया। इन सबके साथ एक बड़ा अहसास और फिर यह स्वीकारोक्ति भी आई कि कम से कम अभी के लिए मेरा नर्वस सिस्टम टूटा हुआ महसूस हो रहा है।'
 


लक्षणों के बारे में दी जानकारी

उन्होंने अपने लक्षणों के बारे में बताया कि उनमें थकान, शरीर में दर्द, मानसिक पीड़ा, चिंता, मासिक डिप्रेशन, नींद से जुड़ी समस्या आदि शामिल हैं। नेहा भसीन ने यह भी लिखा कि कैसे वह योग, जर्नलिंग और अन्य तरीकों से अपचार में आराम पाती रहीं। उन्होंने आगे बताया, 'मेरा मासिक पीएमडीडी अभी भी मुझे पुराने अंधे अंधेरे गड्ढे में फेंकने या कई नए गड्ढे खोदने का कोई रास्ता खोज लेता है। क्या यह मेरी विफलता है? मेरा ओसीपीडी पूछता है। यह भड़क जाता है जिसे मेरे डॉक्टर फाइब्रोमाइल्जिया कहते हैं, जिसे अब मैं भी स्वीकार कर रही हूं।'

विज्ञापन

पोस्ट पर शुभचिंतकों ने किए सांत्वना भरे कमेंट

गायिका ने कहा, 'मैंने व्यायाम किया है। सालों तक दर्द के साथ नृत्य किया है, प्रदर्शन किया है, यह सोचकर कि मैं सिर्फ तंग हूं, इसलिए और खिंचाव महसूस करती हूं। मेरे चिकित्सक ने कुछ समय के लिए कुछ भी न करने को कहा है। कहा आराम करो।' उन्होने नोट के अंत में लिखा कि वह बहुत दर्द में हैं। उनके इस पोस्ट पर कई शुभचिंतकों ने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन


Major Ravi: निर्देशक मेजर रवि के खिलाफ शिकायत दर्ज, वायनाड दौरे पर सेन्य वर्दी का दुरुपयोग करने का लगा आरोप
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें