फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: 'ने झा 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, दो हफ्तों में कमाए 10,000 करोड़

Wed, 12 Feb 2025 09:12 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: एनिमेटेड फिल्म 'ने झा 2' चीनी बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड लगातार तोड़ रही है। फिल्म ने अब तक 1.2 अरब डॉलर की कमाई कर ली है।
विज्ञापन
1 of 5
ने झा 2 - फोटो : यूट्यूब
चीनी एनिमेटेड फिल्म 'ने झा 2' ने मात्र दो हफ्तों में बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर  ऐसा इतिहास रच दिया है, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। 29 जनवरी को रिलीज होने के बाद यह फिल्म एक अरब डॉलर की कमाई करने वाली पहली गैर-हॉलीवुड फिल्म बन गई है। इसके साथ ही इसने चीन की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
Mika Singh: 'हमें नोटिस आ जाता है, आप इन गधों को नहीं रोक सकते', रणवीर इलाहाबादिया के विवाद पर बोले मीका सिंह
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ने झा 2 - फोटो : यूट्यूब
फिल्म ने अब तक की इतनी कमाई
मा यान एंटरटेनमेंट डेटा के अनुसार 'ने झा 2' ने अब तक 1.2 अरब डॉलर (करीब 10,000 करोड़ रुपये) आंकड़ा पार किया है। इस उपलब्धि के बाद फिल्म को चीन की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस हिट का दर्जा प्राप्त हो गया है। फिल्म समीक्षक रेमंड झोउ के अनुसार 'ने झा 2' एक ऐसी फिल्म है, जिसने हर उम्र के दर्शकों को आकर्षित किया है और सभी को सिनेमाघरों की ओर खींचा है।
Jaya Bachchan: 'आप इसे खत्म करने की कोशिश में हैं', जया बच्चन ने सरकार से की इंडस्ट्री पर दया दिखाने की अपील
विज्ञापन

3 of 5
ने झा 2 - फोटो : यूट्यूब
अमेरिका में भी होगी रिलीज
यह फिल्म फिलहाल सिर्फ चीन में ही रिलीज हुई है और वहां यह बेहद सफल साबित हो रही है। अमेरिका में फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है, जिसके लिए दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म के इंटरनेशनल दर्शकों को भी इसका बेसब्री से इंतजार है।

4 of 5
ने झा 2 - फोटो : यूट्यूब
2019 में आया था पहला भाग
'ने झा 2' का पहला पार्ट 2019 में रिलीज हुआ था, जो चेंगदू कोको कार्टून एनीमेशन स्टूडियो की पहली फिल्म थी। पहले भाग ने भी अपनी कहानी और बेहतरीन एनिमेशन के कारण दर्शकों का दिल जीता था। अब इसका सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ने झा 2 - फोटो : यूट्यूब
सुपरनैचुरल पावर पर आधारित है फिल्म
'ने झा 2' फिल्म 'इन्वेस्टीचर ऑफ द गॉड्स' पर आधारित है। यह दो दोस्तों की कहानी है, जिनमें से एक ने सुपरनैचुरल पावर के साथ जन्म लिया है। 'ने झा 2' ने एक बार फिर से यह बात साबित की है कि जब कंटेंट अच्छा हो, तो कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता प्राप्त कर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें