जियो हॉटस्टार स्टूडियो में सनी देओल और महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : जियो हॉटस्टार
फिल्म 'जाट' का प्रमोशन करते दिखे सनी देओल
अभिनेता सनी देओल यह मैच महेंद्र सिंह धोनी के साथ बैठकर देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की वीडियो वायरल हो रही है। दरअसल, सनी देओल इस मैच के बहाने अपनी आगामी फिल्म 'जाट' का प्रचार करते नजर आए हैं। मैत्री मूवी मेकर्स की तरफ से यह जानकारी कल शनिवार को ही साझा की गई थी। बात करें फिल्म 'जाट' की तो इसमें सनी देओल के अलावा रणदीप हुडा, रेजिना कैसेंड्रा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर, जरीना वहाब और आयशा खान भी अहम किरदार में हैं। बता दें कि सनी देओल और धोनी स्टेडियम में यह मैच नहीं देख रहे हैं, बल्कि जियो हॉटस्टार स्टूडियो में देख रहे हैं।
सोनम कपूर, आनंद आहूजा व अन्य
- फोटो : इंस्टाग्राम
पति आनंद के साथ पहुंचीं सोनम
सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ इस मैच का लुत्फ उठाने पहुंची हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसका अपडेट शेयर किया है। सोनम ने फोटो शेयर की है, जिसमें आनंद और वे हंसते-मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।
भारतीय टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचे चिरंजीवी
सोनम कपूर के अलावा मेगास्टार चिरंजीवी आज के दिलचस्प मैच का लुत्फ उठाने स्टेडियम पहुंचे हैं। ब्लैक कलर के आउटफिट में एक्टर नजर आ रहे हैं।
अवनीत कौर भी पहुंचीं
अभिनेत्री अवनीत कौर भी यह मैच देखने पहुंची हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर इस बात की जानकारी शेयर की है। साथ ही, उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। उनके अलावा मैच का लुत्फ उठाने उर्वशी रौतेला भी पहुंची हैं।