फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udit Narayan: टीवी शो में नजर आए उदित नारायण, सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स; मेकर्स से किए तीखे सवाल

Sun, 23 Feb 2025 07:19 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

उदित नारायण किस कॉन्ट्रोवर्सी के बाद फिर से चर्चा में आ गए हैं। वे एक टीवी रिएलिटी शो में नजर आए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनको लेकर कई सारे कमेंट्स करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
उदित नारायण - फोटो : इंस्टाग्राम@uditnarayanmusic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में किस कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर उदित नारायण काफी चर्चा में रहे। अब उन्हें एक सिंगिंग रिएलिटी शो के हालिया एपिसोड में देखा गया। शो में वे अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे। इस एपिसोड को देख नेटिजन्स को मेकर्स पर गुस्सा आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सिंगर की छवि को अच्छा करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे यूजर्स
सिंगर और उनके शो में आने को लेकर यूजर्स सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं। एक ने ट्वीट पर लिखा, 'उदित नारायण का एपिसोड मनाया जा रहा है'। साथ ही यूजर ने निर्माताओं की निंदा भी की है।

उदित नारायण - फोटो : इंस्टाग्राम @uditnarayanmusic
सोशल मीडिया पर हो रही बात
एक फैन ने लिखा, "शो में इस सिंगर को बुलाया ही क्यों? वो 90 के दशक से मेरी पसंदीदा आवाज थी। कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कौन हैं। कोई संगीत का ऐसा दीवाना कैसे हो सकता है? बात सिर्फ आपकी नहीं है, आपका काम भी आपसे जुड़ा है। आप उसे कैसे भूल सकते हैं? उसे सेट पर मौजूद महिलाओं से दूर रहने को कहें।"
 

क्या है किस मामला?
ये मामला सुर्खियों में तब आया जब उदित नारायण ने अपनी एक फैन के होंठ पर किस किया। फैन उनके साथ सेल्फी लेना चाहती थी। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस अभद्र व्यवहार के लिए उदित नारायण की आलोचना हुई। गीतकार 'टिप टिप बरसा पानी' पर प्रस्तुति दे रहे थे तभी ये मामला पेश आया।
विज्ञापन

पत्नी ने भी किया केस
उनकी पहली पत्नी रंजना झा ने उन पर भरण पोषण का केस दर्ज कराया है। रंजना झा ने उन पर अपने अधिकारों का हनन करने और उनकी संपत्ति हड़पने का इल्जाम लगाया है। उदित नारायण और रंजना झा ने साल 1984 में शादी की थी। रंजना ने इल्जाम लगाया कि जब उदित मशहूर हुए, तो उन्होंने रंजना को अकेला छोड़ दिया। यहां तक उन्हें अपनी बीवी मानने से भी इंकार कर दिया। इस दौरान रंजना लगातार अपने हक के लिए लड़ती रहीं। साल 2006 में रंजना ने महिला कमीशन से मदद मांगी। इसके बाद गीतकार ने उन्हें एक फ्लैट और दूसरी चीजें देने की बात कही, लेकिन बाद में पलट गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें