निर्माता एकता कपूर की नई फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ के टीजर में उनकी चर्चित सीरीज ‘गंदी बात’ की एक हीरोइन को देखकर लोग चौंक गए हैं। जी हां, जिस हीरोइन को कभी एकता कपूर के यहां से धक्के देकर निकाला गया था, उसी हीरोइन नाजनीन पाटनी को न सिर्फ उनके दफ्तर से बुलाकर इस फिल्म में किरदार दिया गया, बल्कि उनकी इन दिनों खूब सुर्खियां बना रही सीरीज ‘गंदी बात’ के एक एपिसोड के लिए भी इस हीरोइन ने आधी रात के वक्त उनकी कंपनी की मदद की थी।