अमर उजाला
Sat, 1 June 2024
अक्सर कई फिल्मी सितारों को पैपराजी से बचते हुए देखा जाता हैं, वो अपनी फोटो खिंचवाने से कतराते हैं, ऐसे कलाकारों को आज अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने अपनी ओर से नसीहत दी हैं
दरअसल, बॉलीवुड के 'बैडमैन' नाम से मशहूर गुलशन ग्रोवर को आज एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया
गुलशन फिल्मी सितारों के संदर्भ में अपनी बात कह रहे थे और कलाकारों की इस आदत से नाखुश नजर आ रहे थे
उन्होंने कहा कि इसका मतलब क्या है यार! सब फैमिली है, परिवार है, हम अपना काम करते हैं और आप (पैपराजी) अपना काम करते हो
गुलशन ने हंसते-मुस्कुराते हुए अपनी बात रखकर पैपराजी का दिल जीत लिया, वो बात खत्म करके जा ही रहे थे कि एक शख्स ने उनकी मूछों की तारीफ करते हुए कहा, "मूछे हो तो आपके जैसी सर, वरना हो ही ना"
सलमान खान के अलावा 'बिग बॉस' के होस्ट की गद्दी पर बैठे ये सितारे