फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagarjuna: नागार्जुन ने राम गोपाल वर्मा को क्यों कहा सेल्समैन? 34 साल बाद खोला ‘शिवा’ फिल्म का राज

Fri, 22 Nov 2024 03:06 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nagarjuna: दक्षिण भारतीय अभिनेता नागार्जुन ने फिल्म ‘शिवा’ में राम गोपाल वर्मा के साथ काम करने के अनुभवों को साझा किया।  अभिनेता ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म के लिए हामी क्यों भरी थी? आइए जानते हैं…
 
विज्ञापन
1 of 5
नागार्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम
दक्षिण भारतीय अभिनेता नागार्जुन ने हाल ही में गोवा में चल रहे है ‘इफ्फी 2024’ में भाग लिया। लगभग चार दशकों से वह भारतीय सिनेमा में अपना योगदान देते आए हैं। हाल ही में उन्हें ‘ब्रह्मास्त्र-भाग 1: शिवा’ में में देखा गया था। हालांकि, उनकी सबसे पसंदीदा फिल्मों में से शीर्ष पर आने वाली फिल्म राम वर्मा की ‘शिवा’ है। यह फिल्म वर्ष 1989 में तेलुगु भाषा में रिलीज हुई थी और 1990 में हिंदी भाषा में। अब महोत्सव में नागार्जुन ने रामगोपाल वर्मा के साथ काम करने के अनुभवों को साझा किया।

 
विज्ञापन

2 of 5
नागार्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम
इसलिए ‘शिवा’ के लिए नागार्जुन ने भरी हामी
रिपोर्ट्स के मुताबिक नागार्जुन ने साझा किया कि उन्होंने ‘शिवा’ क्यों की? अभिनेता ने कहा,  "आरजीवी ने मुझे शिवा के बारे में बताया और मुझे उनकी संवेदनशीलता पसंद आई, फिल्म में उन्होंने जो भी दृश्य लिखा, उसके पीछे उनका एक दर्शन था। वह ‘ब्रूस ली’, ‘गॉडफादर’ और ‘अयान रैंड’ से बहुत प्रभावित थे। उनके पास हर संवाद और हर दृश्य के पीछे एक सिद्धांत था और इसने मुझे बहुत प्रभावित किया...शायद वह एक बेहतरीन सेल्समैन थे।”
Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने बताया 'डिस्पैच' की शूटिंग के दौरान क्या थी चुनौती, कहा- सेट पर हो गए थे चोटिल

 
विज्ञापन

3 of 5
नागार्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम
परिवार के साथ गोवा इफ्फी में हुए शामिल
नागार्जुन अपने परिवार के साथ ‘इफ्फी 2024’ में नजर आएं। उनके साथ उनके बेटे नागा चैतन्य और उनकी मंगेतर अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला भी नजर आईं। नागार्जुन ने समारोह में हिंदुस्तान के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित एनिमेटेड सीरीज के दूसरे सीजन का उद्घाटन भी किया।

 

4 of 5
नागार्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम
विशेष चर्चा के लिए हुए शामिल
22 नवंबर को, ‘इफ्फी’ गोवा ने अक्किनेनी नागेश्वर राव (एएनआर) के जीवन और कार्यों का जश्न मनाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगा। नागार्जुन इस बात पर चर्चा करेंगे कि एएनआर ने किस तरह से लोगों को प्रभावित किया एक पिता और एक अभिनेता के रूप में उनके बारे में, उनके करियर और प्रतिष्ठित भूमिकाओं के अलावा अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नागार्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
नागार्जुन वर्क फ्रंट
नागार्जुन के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो वह शेखर कम्मुला की 'कुबेर' में धनुष और रश्मिका मंदाना के साथ दिखाई देंगे। वह लोकेश कनगराज की 'कुली' में रजनीकांत के साथ भी स्क्रीन साझा करेंगे।
Alia Bhatt: ALT EFF की ब्रांड एंबेसडर बनीं आलिया, सुर्खियां बटोरने को अपने प्रोडक्शन हाउस के साथ की साझेदारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें