फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naga-Sobhita Wedding Pics: शादी के बंधन में बंधे नागा चैतन्य-शोभिता धुलिपाला, नागार्जुन ने साझा कीं तस्वीरें

Wed, 04 Dec 2024 10:07 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala Wedding: साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य और अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला आखिरकार आज शादी के बंधन में बंध गए। अब दोनों की शादी की पहली तस्वीरें सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन
1 of 5
नागार्जुन के साथ नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला - फोटो : एक्स: @NagarjunaAkkineni
Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala Wedding: साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य और अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला आखिरकार आज शादी के बंधन में बंध गए। आज 4 दिसंबर को हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में कुछ करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी भी दोनों ने सात फेरे लिए। इस विवाह समारोह में चिरंजीवी और राम चरण समेत कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। अब दोनों की शादी की पहली तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। साउथ सुपरस्टार नागार्जुन ने बेटे नागा चैतन्य की शादी की कुछ तस्वीरें एक्स अकाउंट पर साझा कीं।


 
विज्ञापन

2 of 5
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला - फोटो : एक्स: @iamnagarjuna
दूल्हा-दुल्हन का लुक
नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला ने विवाह का जश्न एक निजी समारोह में मनाया, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। शोभिता धुलिपाला ने अपनी सांस्कृतिक जड़ों का सम्मान करते हुए असली सोने की जरी वाली कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी। एक अन्य अनुष्ठान के लिए उन्होंने आंध्र प्रदेश के पोंडुरु से एक सफेद खादी की साड़ी चुनी। नागा चैतन्य ने कुर्ते के साथ पारंपरिक पंचा पहना था।
विज्ञापन

3 of 5
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला - फोटो : एक्स
दादा की प्रतिमा के सामने की शादी
उनकी शादी से पहले की रस्में राता स्थापना और मंगलास्नान की रस्मों से शुरू हुईं। इसके बाद पारंपरिक पेल्ली कुथुरु समारोह हुआ, जिसमें दुल्हन के विवाह के लिए तैयार होने का जश्न मनाया गया। हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में नागा चैतन्य के दादा एएनआर उर्फ अक्किनेनी नागेश्वर राव की प्रतिमा के सामने दोनों ने शादी की।

4 of 5
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला - फोटो : एक्स
नागार्जुन ने साझा कीं तस्वीरें
नागार्जुन ने शादी की तस्वीरें एक्स अकाउंट पर साझा कीं और भावुक नोट लिखा। उन्होंने लिखा, 'शोभिता और चाय को साथ में इस खूबसूरत अध्याय की शुरुआत करते देखना मेरे लिए एक खास और भावनात्मक पल रहा है। मेरी प्यारे चाय को बधाई और परिवार में आपका स्वागत है प्यारी शोभिता-आपने पहले ही हमारे जीवन में बहुत सारी खुशियां ला दी हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला - फोटो : एक्स
नागार्जुन ने जताया आभार
नागार्जुन ने आगे लिखा, 'यह उत्सव और भी गहरा अर्थ रखता है, क्योंकि यह एएनआर गरु की प्रतिमा के आशीर्वाद के तहत मनाया जा रहा है, जिसे उनके शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में स्थापित किया गया है। ऐसा लगता है जैसे उनका प्यार और मार्गदर्शन इस यात्रा के हर कदम पर हमारे साथ मौजूद है। मैं आज हम पर बरसने वाले अनगिनत आशीर्वादों के लिए आभार व्यक्त करता हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें