फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRR: 'नाटू-नाटू' गाने के कोरियोग्राफर ने राजामौली के लिए लिखा पोस्ट, कहा- मुझ पर भरोसा करने के लिए धन्यवाद

Wed, 08 Mar 2023 05:16 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
RRR - फोटो : social media

साउथ सिनेमा के लोकप्रिय निर्देशक एसएस राजमौली की फिल्म 'आरआरआर' साल 2022 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने रिलीज के बाद से ही भारत में नहीं बल्कि विदेशी धरती पर भी अपनी सफलता का परचम बुलंद किया था। यह फिल्म अब तक लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म में सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर की जोड़ी ने धमाल मचा दिया था। अब फिल्म के गाने नाटू-नाटू के कोरियोग्राफर ने फिल्म के निर्देशक को धन्यवाद दिया है।

विज्ञापन

2 of 5
RRR - फोटो : social media

फिल्म ‘आरआरआर’ कई अवॉर्ड्स अपने नाम कर चुकी है। फिल्म के गाने नाटू- नाटू को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए गोल्डन ग्लोब का खिताब मिला है। इसके अलावा फिल्म को क्रिटिक्स च्वाइस ऑफ अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है। अब यह फिल्म ऑस्कर 2023 की रेस में भी अपना जलवा दिखा रही है। इसी को देखते हुए कोरियोग्राफर प्रेम ने निर्देशक को सम्मानित किया है।

विज्ञापन

3 of 5
RRR - फोटो : social media

पिछले कुछ महीने से सोशल मीडिया पर दर्शकों का नाटू-नाटू गाने पर डांस करते हुए वीडियो काफी वायरल हो रहा है। प्रेम ने इसी में से एक वीडियो शेयर करते हुए राजमौली को टैग किया और कहा, ‘मैं अपने गुरु राजमौली सर को मुझे मौका देने के लिए धन्यवाद देता हूं। मुझे खुशी है कि आपने मेरे काम की सराहना की और मेरे योगदान को महत्व दिया। मुझ पर आपके भरोसे और आरआरआर फिल्म के लिए खुद को एक बार फिर से एक भरोसेमंद कोरियोग्राफर के रूप में साबित करने के अवसर के लिए मैं आभारी हूं। लव यू सो मच सर।’
 

I thank my guru, @ssrajamouli sir, for this kind words towards me. I'm glad you enjoyed my work and appreciated my contribution,I’m grateful for ur trust in me & the opportunity to prove myself once again as a trustworthy choreographer for #RRRMovie. ❤️ u so much sir! pic.twitter.com/SPaKuHTQW9

— premrakshith (@premrakchoreo) March 7, 2023

 

4 of 5
RRR - फोटो : social media

इससे पहले नाटू-नाटू गाने को ऑस्कर मिलने पर रामचरण ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि मैं इस पर विश्वास करूंगा। उन लोगों को मुझे जगाना होगा और कहना होगा जाओ और इसे ले जाओ, जब लोग मुझे मंच पर धकेलेंगे, तब मुझे सबसे ज्यादा खुशी होगी। मुझे नहीं लगता कि यह केवल हमारी सफलता होगी, यह भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सफलता होगी। हममें से कोई भी इसका श्रेय नहीं ले सकता।’


Gumraah Teaser: आदित्य-मृणाल की 'गुमराह' का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, अभिनेता के डबल रोल ने बढ़ाया क्रेज

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
RRR - फोटो : social media

आपको बता दें कि माना जा रहा है कि ऑस्कर 2023 में भी इस फिल्म  का जलवा देखने को मिलेगा। बता दें कि इस बार ऑस्कर 12 मार्च को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जाएगा। भारत में कार्यक्रम का प्रसारण 13 मार्च की सुबह किया जाएगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें