अपनी शर्मीली अदाओं, चुलबुलेपन और नटखट अंदाज से हर किसी को अपना मुरीद बनाने वाली मुमताज की सुंदरता के कायल सिर्फ दर्शक ही नहीं थे, बल्कि कई दिग्गज सितारे भी थे। आज दिग्गज अभिनेत्री मुमताज का 77वां जन्मदिन है। खूबसूरत चेहरा, काली बड़ी आंखे और दिलकश अदाओं से सभी को आज भी अपना दीवाना बना लेने वाली दिग्गज अभिनेत्री मुमताज से जुड़ी कुछ कहानी से आपको रूबरू कराते हैं। उन्होंने 1960 के दशक के अंत में अपने करियर की शुरुआत की और जल्दी ही अपनी अदाकारी और चार्म के लिए मशहूर हो गईं।
अपनी शर्मीली अदाओं, चुलबुलेपन और नटखट अंदाज से हर किसी को अपना मुरीद बनाने वाली मुमताज की सुंदरता के कायल सिर्फ दर्शक ही नहीं थे, बल्कि कई दिग्गज सितारे भी थे। आज दिग्गज अभिनेत्री मुमताज का 77वां जन्मदिन है। खूबसूरत चेहरा, काली बड़ी आंखे और दिलकश अदाओं से सभी को आज भी अपना दीवाना बना लेने वाली दिग्गज अभिनेत्री मुमताज से जुड़ी कुछ कहानी से आपको रूबरू कराते हैं। उन्होंने 1960 के दशक के अंत में अपने करियर की शुरुआत की और जल्दी ही अपनी अदाकारी और चार्म के लिए मशहूर हो गईं।
विज्ञापन
2 of 6
मुमताज
- फोटो : सोशल मीडिया
बेहतरीन डांसर हैं मुमताज
77 साल की बॉलीवुड अभिनेत्री मुमताज को भला कौन नहीं जानता है। मुमताज अपने जमाने की शानदार अदाकारा होने के साथ ही बेहतरीन डांसर भी रह चुकी हैं। उस जमाने में वैसे तो हेलन भी बेहतरीन डांसर थीं, लेकिन मुमताज भी उन्हें डांस में बराबर की टक्कर देती थीं। आज भी इस उम्र में मुमताज कई शो में नजर आती हैं, तो सभी उनसे उनके हुक स्टेप्स करने को जरूर कहते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
मुमताज
- फोटो : सोशल मीडिया
बेस्ट थी राजेश खन्ना और मुमताज की जोड़ी
राजेश खन्ना और मुमताज की जोड़ी ने बैक टू बैक 8 सुपरहिट फिल्में दीं। उनकी जोड़ी उस दौर में बेस्ट थी। किसी भी जोड़ी को लेकर ऐसा क्रेज फिर हिंदी सिनेमा में नहीं देखा गया। राजेश खन्ना और मुमताज अपने दौर के बेहतरीन कलाकार रहे हैं। उन्होंने अलग-अलग भी अच्छी फिल्में कीं और दोनों की लोकप्रियता खूब रही। उनकी 8 फिल्में, जो बॉक्स ऑफिस पर बैक टू बैक सफल हुई थीं। जिनमें 'बंधन', 'दो रास्ते', 'सच्चा-झूठा', 'दुश्मन', 'अपना देश', 'आप की कसम', 'रोटी' और 'प्रेम की कहानी' शामिल है।
4 of 6
मुमताज
- फोटो : सोशल मीडिया
मुमताज का जन्म
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुमताज शादी के बाद से मुमताज माधवानी के नाम से जानी जाती हैं। मुमताज का जन्म 31 जुलाई 1947 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने 1971 में खिलौना में अपने किरदार के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता था। हालांकि, उन्होंने छोटी सहायक भूमिकाओं के साथ शुरुआत की थी, बाद में उन्होंने तरक्की की और अपने समय के साथ कई फिल्मों में मुख्य भूमिकाओं में काम किया। मुमताज का जन्म अब्दुल सलीम अस्करी और शदी हबीब आगा के यहां हुआ था, जो ईरान से थे। मुमताज ने 1974 में बिजनेसमैन मयूर माधवानी से शादी की थी। उनकी दो बेटियां हैं, जिनमें से एक नताशा ने 2006 में अभिनेता फिरोज खान के बेटे फरदीन खान से शादी की।
विज्ञापन
5 of 6
मुमताज
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म सफर की शुरुआत
मुमताज सोने की चिड़िया (1958) में एक बाल अभिनेत्री के रूप में दिखाई दी थीं। मुमताज ने 1960 के दशक की शुरुआत में 'वल्लाह क्या बात है', 'स्त्री' और 'सेहरा' जैसी कई फिल्मों में बेहदतीरन काम किया। मुमताज ने 1963 में 'गहरा दाग' में अभिनय किया था, जिसमें उन्होंने नायक की बहन की भूमिका निभाई थी। हालांकि, 'मुझे जीने दो' जैसी सफल फिल्मों में उन्हें छोटी भूमिकाएं मिलीं। बाद में, उन्होंने 16 एक्शन फिल्मों में मुख्य नायिका की भूमिका निभाई, जिसमें 'फौलाद वीर भीमसेन', 'टार्जन', 'कम्स टू देल्ही', 'सिकंदर-ए-आजम', 'राका', और 'डाकू मंगल सिंह' शामिल हैं।
अधूरी रह गई थी मुमताज की प्रेम कहानी
मुमताज की खूबसूरती को देखकर कोई भी उनपर अपना दिल हार बैठता था। गोरा मुखड़ा, बड़ी आंखें और कातिलाना अदाएं... इन सभी चीजों का जिक्र हो तो मुमताज का नाम जेहन में आना लाजिमी है। अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीतने वाली मुमताज ने एक जमाने में खुद से 20 साल बड़े शख्स पर अपना दिल लुटा दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हालांकि, सिर्फ एक शर्त ने उनकी कहानी को अधूरा छोड़ दिया था। दरअसल, अभिनेता उनसे प्यार करते थे और उससे शादी भी करना चाहते थे लेकिन मुमताज कम उम्र में अपना फिल्मी करियर छोड़ने के लिए तैयार नहीं थीं क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि उनकी पत्नी शादी के बाद फिल्म उद्योग में काम करें।