कियारा आडवाणी
- फोटो : इंस्टाग्राम @kiaraaliaadvani
कियारा के पिता जगदीप आडवाणी एक बड़े बिजनेसमैन हैं। उनकी मां जेनेविज जाफरी एक टीचर हैं। फिल्मों में आने से पहले कियारा का नाम आलिया आडवाणी था, लेकिन डेब्यू के साथ उन्होंने अपना नाम बदल लिया था। नाम बदलने की सलाह उन्हें सलमान खान ने दी थी। कियारा ने साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'फगली' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। यह एक कॉमेडी ड्रामा सोशल थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में उनके साथ जिमी शेरगिल, मोहति मारवाह, विजेंद्र सिंह आदि कलाकार नजर आए थे। इसके बाद वह साल 2016 में आई क्रिकेटर एमएस धोनी की बायोपिक फिल्म 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में नजर आईं। इस फिल्म में उनके अभिनय की काफी सराहना भी की गई।