फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali Party: दिवाली पार्टी में लगा सितारों का मेला, कड़ी सुरक्षा के साथ पहुंचे बिग बॉस विजेता मुनव्वर फारुकी

Wed, 30 Oct 2024 12:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिवाली से पहले इंडस्ट्री में दिवाली पार्टी का सिलसिला जारी है। एक के बाद एक दिग्गज हस्तियां बॉलीवुड में पार्टी का आयोजन कर रही हैं, जहां फिल्मी सितारे चार चांद लगाने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मुनव्वर फारुकी-नताशा स्टेनकोविक-वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम
त्योहार कोई भी हो, सिनेमा की दुनिया में अलग ही अंदाज में जश्न मनाया जाता है। अब दिवाली के मौके पर बॉलीवुड में एक के बाद एक पार्टी आयोजित हो रही हैं और सितारे उनकी शोभा बढ़ाने पहुंच रहे हैं। आज मंगलवार को धनतेरस के दिन इंडस्ट्री में दिवाली पार्टी का आयोजन हुआ। इसमें अभिनेता वरुण धवन के साथ कई और नामी सितारे शामिल हुए। वहीं, बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारुकी भी कड़ी सुरक्षा के साथ पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 5
मुनव्वर फारुकी - फोटो : इंस्टाग्राम
टाइट सिक्योरिटी के साथ दिखे मुनव्वर
मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस 18 के विनर मुनव्वर फारुकी भी दिवाली पार्टी में नजर आए। वे कड़ी सुरक्षा के बीच वहां पहुंचे और पैपराजी को पोज दिए। ब्लैक कलर के आउटफिट्स में मुनव्वर हंसते-मुस्कुराते नजर आए। आज दिवाली पार्टी का आयोजन प्ले डीएमएफ और विकिर फिल्म्स की तरफ से किया गया।
विज्ञापन

3 of 5
रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ दिखीं नताशा - फोटो : इंस्टाग्राम
रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ दिखीं नताशा
हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक भी पार्टी में नजर आईं। वे अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड अलेक्जेंडर एलेक्स के साथ नजर आईं। इससे पहले दोनों अबू जानी की दिवाली पार्टी में साथ शिरकत करते नजर आए।

4 of 5
वरुण धवन-अवनीत कौर - फोटो : इंस्टाग्राम
वरुण धवन ने भी की शिरकत
दिवाली पार्टी में वरुण धवन भी नजर आए। वे ब्लू शर्ट और ब्लैक जींस में पोज देते नजर आए। एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे 'सिटाडेल हन्नी बन्नी' में नजर आएंगे। अवनीत कौर भी दिवाली पार्टी में शिरकत करने पहुंचीं। वे हद से ज्यादा बोल्ड ब्लैक आउटफिट में नजर आईं।
Ayushmann Khurrana: परदे पर खूनी खेल खेलते नजर आएंगे आयुष्मान खुराना? कल करेंगे बड़ा एलान, साझा किया पोस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुनव्वर फारूकी - फोटो : इंस्टाग्राम
मुनव्वर की जान को खतरा
मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस 18 के विनर मुनव्वर फारुकी को कथित रूप से जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। हाल ही में पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दिकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली। गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई की तरफ से अभिनेता सलमान खान को कथित रूप से जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बिश्नोई की तरफ से मुनव्वर फारुकी को भी जान से मारने की धमकी दी गई है, जिसके बाद वे अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गए हैं।
VVKWWV Day 19 Box Office: राजकुमार की टॉप 5 फिल्मों में कहां मिली 'विक्की विद्या' को जगह? जानें आज की कमाई


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें