मुकुल देव
- फोटो : सोशल मीडिया
'क्या कहना' में एक्टिंग करने वाले थे मुकुल
प्रीति जिंटा की फिल्म 'क्या कहना' काफी मशहूर हुई। इस फिल्म में मुकुल देव को लिया जाना था लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। बताया जाता है कि मुकुल कथित तौर पर सेट पर नहीं पहुंचे थे, जिसकी वजह से उन्हें इस फिल्म से हटा दिया गया था। उनकी जगह पर सैफ अली खान को ले लिया गया था। फिल्म के निर्माता के मुताबिक उन्हें फिल्म साइनिंग फीस के तौर पर मिले 50,000 रुपये भी वापस करने के लिए भी कहा गया।