फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Actress: इन अभिनेत्रियों ने छोटे पर्दे से की शुरूआत, अब फिल्मों में खूब कमाया नाम

Sat, 24 May 2025 02:31 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Actress Who Worked On TV: आज हम बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में जानेंगे जिन्होंने छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरूआत की। आज उनका बड़ा नाम है।
 
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में पहुंचने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। इसके बाद उन्हें अच्छी फिल्में मिलती हैं और उनका नाम होता है। बॉलीवुड की कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने छोटे पर्दे यानी टीवी से अपने करियर की शुरूआत की। इसके बाद वह बड़े पर्दे यानी बॉलीवुड तक पहुंचीं। आज दुनिया में उनका नाम है। आज इस खबर में हम उन अभिनेत्रियों के बारे में जानेंगे जिन्होंने छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक का सफर तय किया।
विज्ञापन

2 of 6
विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया
विद्या बालन
विद्या बालन बॉलीवुड में अलग अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने साल 1995 में 'हम पांच' टीवी शो से अदाकारी में कदम रखा। इसके बाद वह बंगाली फिल्म में नजर आईं। उन्होंने बॉलीवुड में अपने अभिनय की शुरूआत साल 2005 में फिल्म 'परिणीता' से की।
विज्ञापन

3 of 6
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
मौनी रॉय
मौनी रॉय आज बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेस हैं। एक वक्त था जब वह छोटे पर्दे पर अदाकारी करती थीं। उन्होंने सबसे पहले साल 2006 में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने बतौर एक्ट्रेस साल 2018 में फिल्म 'गोल्ड' से अदाकारी शुरू की।
यह खबर भी पढ़े: Horror Movies: 'फाइनल डेस्टिनेशन' ही नहीं ये फिल्में हैं सबसे ज्यादा डरावनी, बॉक्स ऑफिस पर कमाए करोड़ों

4 of 6
यामी गौतम - फोटो : सोशल मीडिया
यामी गौतम 
यामी गौतम अपनी सबसे पहली फिल्म 'विक्की डोनर' (2012) से बहुत मशहूर हुईं। इसके बाद उन्हें कई फिल्में मिलीं। लेकिन उन्होंने अपने इभिनय की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। उन्होंने सबसे पहले टीवी सीरियल ‘चांद के पार चलो’ से अदाकारी की शुरूआत की थी।
विज्ञापन

5 of 6
मृणाल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
मृणाल ठाकुर 
मृणाल ठाकुर बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना पहचाना चेहरा हैं। उन्होंने अपना एक्टिंग करियर 'कुमकुम भाग्य' टीवी शो से शुरू किया था। उन्होंने बॉलीवुड में 'लव सोनिया' से कदम रखा। उन्होंने ऋतिक रोशन और जॉन अब्राहम के साथ काम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्राची देसाई - फोटो : सोशल मीडिया
प्राची देसाई
प्राची देसाई भी फिल्मों में जलवा दिखाने से पहले टीवी सीरियल में दमदार अदाकारी कर चुकी हैं। उन्होंने सबसे पहले 'कसम से' सीरियल में अदाकारी की। उन्होंने 'रॉक आन' से बॉलीवुड में कदम रखा। वह इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'अजहर' में भी नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें