हॉलीवुड फिल्म 'मुफासा' की दहाड़ भी भारतीय बॉक्स ऑफिस भी तेजी से सुनने के मिल रही है। 'मुफासा' ने रिलीज के छठे दिन अपनी कमाई से सबको चौंका दिया है। कलेक्शन को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि 'मुफासा' की आंधी में बेबी जॉन उड़ गया है।
साल के अंत में सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज हुई हैं। अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा 2' पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमाया हुआ है। फिल्म की कमाई को वनवास भी नहीं हिला पाई है। ऐसे में हॉलीवुड फिल्म 'मुफासा' की दहाड़ भी भारतीय बॉक्स ऑफिस भी तेजी से सुनने के मिल रही है। 'मुफासा' ने रिलीज के छठे दिन अपनी कमाई से सबको चौंका दिया है। कलेक्शन को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि 'मुफासा' की आंधी में बेबी जॉन उड़ गया है।
विज्ञापन
2 of 5
मुफासा: द लॉयन किंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुफासा ने जीता बॉक्स ऑफिस का मैदान
'पुष्पा 2' और 'मुफासा' के साथ तीन तरफा टकराव से बेबी जॉन के व्यवसाय पर असर पड़ा है, क्योंकि कॉम्पिटिशन के बिना इसकी शुरुआत 20 करोड़ रुपये के करीब हो सकती थी, हालांकि अभी की परिस्थिति को देखते हुए में 15 करोड़ रुपये के आसपास की शुरुआत भी फिल्म के लिए अच्छी होगी। इन सब के बीच 'मुफासा' ने बॉक्स ऑफिस के मैदान को पूरी तरह से हासिल कर लिया है।
विज्ञापन
3 of 5
मुफासा: द लॉयन किंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुफासा ने ऐसा किया परफॉर्म
मुफासा ने पहले दिन 8.3 करोड़ रुपये की कमाई की थी। रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 13.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। बात करें तीसरे दिन की तो फिल्म 17.3 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था। फिल्म ने चौथे दिन 6.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वही, बात करें पांचवें दिन की तो फिल्म ने 8.5 करोड़ रुपये कमा कर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था।
4 of 5
मुफासा: द लॉयन किंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बेबी जॉन से आगे निकली मुफासा
छठे दिन फिल्म ने बेबी जॉन की ओपनिंग डे की कमाई को भी मात दी थी। फिल्म ने छठे दिन यानी कि बुधवार को 14.76 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। जिस हिसाब से मुफासा ने आज रिलीज के दिन से लेकर अब तक का सबसे बेहतरीन कलेक्शन (संडे छोड़कर) किया है। इसका मतलब है कि फैमिली ऑडियंस ने मुफासा को बेबी जॉन से ज्यादा तवज्जो दी है।
मुफासा: द लॉयन किंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बेहाल हुई फिल्म वनवास
वॉल्ट डिज्नी पिक्चर्स की 2019 की पेशकश लायन किंग का सीक्वल 'मुफासा द लायन किंग' पुष्पा 2 की तूफानी पारी के बीच बॉलीवुड फिल्म वनवास के साथ 20 दिसंबर को रिलीज हुई। वनवास का हाल बॉक्स ऑफिस पर खस्ता चल रही है।