फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalki 2898 AD: मृणाल ठाकुर ने की 'कल्कि 2898 एडी' की समीक्षा, अमिताभ को बताया शहंशाह, तो कमल हासन के लिए..

Sun, 07 Jul 2024 08:00 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक 'कल्कि 2898 एडी' रिलीज होने के बाद से लगातार रिकॉर्ड्स बना रही है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। 
विज्ञापन
1 of 4
मृणाल ठाकुर-कल्कि 2898 एडी पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम
इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक 'कल्कि 2898 एडी' रिलीज होने के बाद से लगातार रिकॉर्ड्स बना रही है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पौराणिक कथाओं और साइंस फिक्शन का अद्भुत मिश्रण देखने को मिला है। दर्शकों  को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है, जिसकी वजह से इसकी कमाई लगातार बढ़ती जा रही है। इस फिल्म को ना सिर्फ दर्शकों ने बल्कि कई मशहूर हस्तियों ने भी सराहा है। अब इस कड़ी में मशहूर अभिनेत्री मृणाल ठाकुर का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने हाल में अपने सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ करते हुए एक खास पोस्ट साझा किया है। 
विज्ञापन

2 of 4
मृणाल ठाकुर- कल्कि 2898 एडी पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम
मृणाल ठाकुर 'कल्कि 2898 एडी' फिल्म में कैमियो करती नजर आई थीं। हालांकि, वह स्क्रीन पर बहुत कम समय के लिए ही दिखती हैं, लेकिन उस दौरान वह काफी दमदार नजर आती है। अभिनेत्री ने अपनी भूमिका के लिए एक आभार नोट लिखा है और साथ ही फिल्म के बाकी कलाकारों के अभिनय की सराहना भी की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, क्या फिल्म है। इसके दृश्यों ने मुझे पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। फिल्म में पूरी टीम ने शानदार काम किया है। कलाकारों से लेकर सेट तक, संगीत से लेकर वीएफएक्स और कॉस्ट्यूम तक, सब कुछ बहुत बढ़िया तरीके से किया गया है। उन्होंने निर्देशक की तारीफ करते हुए लिखा," नाग अश्विन गारू आपके विजन और इस शानदार अनुभव को जीवंत करने के लिए आपको सलाम।"
100 करोड़ से कुछ कदम की दूरी पर 'मुंजा', जानें 31 दिन की कमाई
विज्ञापन

3 of 4
मृणाल ठाकुर-अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री ने अपने इस पोस्ट में आगे लिखा," अमिताभ बच्चन सर आप वास्तव में शहंशाह हैं। अश्वत्थामा के रूप में आप बेहद शानदार लगते हैं, मैं अभी भी इस बात से हैरान हूं कि आपने जिसतरह से हर सीन पर अपनी छाप छोड़ी है।"  इसके अलावा दीपिका की तारीफ करते हुए अभिनेत्री ने लिखा," दीपिका आपने सुमति को बेहद खूबसूरती से जिया है और मुझे स्क्रीन पर आपकी मौजूदगी बहुत पसंद आई है, आपने काफी बढ़िया काम किया है।" इसके साथ ही मृणाल ने प्रभास की भी तारीफ करते हुए कहा," प्रभास गारू, आपने वाकई में कमाल कर दिया है। आपके किरदार के सभी रंग और जिस तरीके से आपने भैरव का किरदार निभाया है, वह मुझे बहुत पसंद आया। मेरा पसंदीदा हिस्सा आपका और बुज्जी के साथ आपका रिश्ता है।"
Ranveer Singh: रणवीर सिंह के कायल हैं ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ के अभिनेता, रोहित शर्मा को बताया पसंदीदा क्रिकेटर
विज्ञापन

4 of 4
मृणाल ठाकुर-दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम
इसके साथ ही अभिनेत्री ने बुज्जी को आवाज देने वाली कीर्ति सुरेश की भी तारीफ की है। उन्होंने लिखा," किर्ती ये बहुत प्यारा था और मुझे बेहद पसंद आया।" दिग्गज अभिनेता कमल हासन की तारीफ करते हुए मृणाल ने लिखा," सर आप वाकई बहुत कमाल के हैं और मैं अब आपको देखने के लिए भाग 2 का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।" अभिनेत्री ने आगे लिखा कि हमारी फिल्म को वैश्विक स्तर पर धूम मचाते हुए देखना दिल को छू लेने वाला अहसास है। उन्होंने फिल्म के निर्माता अश्विनी दत्त, प्रियंका दत्त, स्वपना और नाग अश्विन को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह इस शानदार दुनिया का एक छोटा हिस्सा बन कर काफी खुश हैं। 
एक ही रफ्तार में बढ़ रही 'किल' की गाड़ी, जानें तीसरे दिन की कमाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें