जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' 31 मई को सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले निर्माताओं ने इसकी विशेष स्क्रीनिंग की, जिसमें कई सितारों ने शिरकत की। 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की स्पेशल स्क्रीनिंग बीते दिन सोमवार की शाम को मुंबई के जुहू के एक थिएटर में आयोजित की गई। जान्हवी कपूर के साथ-साथ करण जौहर, खुशी कपूर और कई अन्य हस्तियां स्क्रीनिंग में शामिल हुईं। अभिनेत्री के साथ उनके पिता बोनी कपूर और बहनें खुशी और अंशुला भी मौजूद थीं।