जितेंद्र कुमार और रघुबीर यादव का बहुप्रतीक्षित शो 'पंचायत 3' आज से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर रहा है। दर्शक शो के एक-एक एपिसोड को चटखारे लेकर देखने में व्यस्त हैं। ऐसे में चलिए हम आपको 'पंचायत 3' की स्पेशल स्क्रीनिंग के बारे में बताते हैं। जिसमें टीवी जगत के कई बड़े सितारे भी झिलमिलाते नजर आए, लेकिन शो से जुड़े एक अहम किरदार को मिस किया गया।
विज्ञापन
2 of 5
सान्विका
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कल रात मुंबई में 'पंचायत 3' की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया था। इस मौके पर शो अहम किरदार निभा रहीं सान्विका एकदम अलग अंदाज में नजर आईं। शो में वे गांव की एक प्यारी सी लड़की 'रिंकी' की भूमिका निभा रही हैं। वहीं स्क्रीनिंग के दौरान वे ग्रे रंग की साड़ी में काफी प्यारी नजर आईं।
विज्ञापन
3 of 5
पंचायत 3
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
'पंचायत 3' की स्पेशल स्क्रीनिंग में नीना गुप्ता एकदम बोल्ड अंदाज में नजर आईं। उन्होंने सफेद लॉन्ग शर्ट को गोल्डन बूट के साथ पहना था। उनके अलावा इस स्क्रीनिंग में 'पंचायत 3' के निर्देशक दीपक मिश्रा को भी स्पॉट किया गया।
4 of 5
पंचायत 3
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
'पंचायत 3' की स्पेशल स्क्रीनिंग शो के अहम किरदार 'सचिव' जी को मिस किया गया। 'सचिव जी' की भूमिका जिंतेंद्र कुमार निभा रहे हैं। उनके अलावा इस स्क्रीनिंग में शो से जुड़े लगभग सभी अहम किरदार नजर आए, लेकिन असली महफिल तो 'बनराकस' और 'मंजू देवी' लूट कर ले गए।
'पंचायत 3' से जुड़े सितारों के अलावा इस स्पेशल स्क्रीनिंग में टीवी जगत के कई बड़े नाम नजर आए। मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान से लेकर रवि दुबे और शरगुन मेहता भी कल रात इस स्क्रीनिंग का हिस्सा बने। उनके अलावा शो में 'विकास' की भूमिका निभा रहे चंदन रॉय भी अपने टीम के साथ नजर आए।