फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narendra Modi: पीएम मोदी के जन्मदिन पर देखें ये फिल्में-सीरीज, जिनमें दिखता है प्रधानमंत्री के जीवन का संघर्ष

Wed, 17 Sep 2025 02:05 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

PM Modi Movies-Series: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर देखिए PM मोदी पर बनी ये फिल्में और सीरीज। 

विज्ञापन
1 of 4
पीएम मोदी पर बनी फिल्में और सीरीज - फोटो : इंस्टाग्राम

आज बुधवार के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी का 75वां जन्मदिन है। पीएम मोदी के व्यक्तित्व और उनके संघर्ष को कुछ फिल्मों और सीरीज में दिखाया गया है, जो दर्शकों को प्रेरणा देने का काम करते हैं। आज इस खास अवसर पर हम जानेंगे उन फिल्मों और सीरीज के बारे में, जिनमें दिखाई गई प्रधानमंत्री की जीवनी। देखें लिस्ट..

विज्ञापन

2 of 4
फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

पीएम नरेंद्र मोदी
साल 2019 में ओमंग कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' रिलीज हुई थी। इस बॉयोपिक में बालक नरेंद्र से लेकर प्रधानमंत्री मोदी बनने तक का सफर दिखाया गया था। इस फिल्म की कहानी की बात करें, तो शुरुआत में दिखता है कि कैसे उन्होंने चाय बेचकर अपने मुफलिसी के दिन गुजारे थे। लेकिन देश के प्रति कुछ कर गुजरने की चाह ने उन्हें घर छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया। फिर वो देश के खातिर सब कुछ करते हैं और राजनीति में एंट्री करके प्रधानमंत्री तक का सफर तय करते हैं। आपको बताते चलें कि पीएम नरेंद्र मोदी फिल्म में विवेक ओबेरॉय ने पीएम मोदी का किरदार निभाया था।

विज्ञापन

3 of 4
मोदी- जर्नी ऑफ ए कॉमन मैन - फोटो : IMDB

मोदी- जर्नी ऑफ ए कॉमन मैन
साल 2019 में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित 'मोदी- जर्नी ऑफ ए कॉमन मैन' नाम की वेब सीरीज रिलीज हुई थी। इस सीरीज में PM मोदी के बचपन, राजनीति में सक्रियता, आपातकाल के दौरान का संघर्ष, गुजरात के मुख्यमंत्री का सफर से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक की कहानी दिखाई थी। इस सीरीज में प्रधानमंत्री की भूमिका महेश ठाकुर ने निभाई थी। इसके अलावा इसमें प्राची शाह, फैजल खान, आशीष शर्मा और दर्शन जरीवाला जैसे कलाकारों भी नजर आए थे।

विज्ञापन

4 of 4
मोदी सीएम टू पीएम - फोटो : IMDB

मोदी- सीएम टू पीएम
'मोदी- सीएम टू पीएम' भी वेब सीरीज थी। आपको बताते चलें कि यह 'मोदी- जर्नी ऑफ ए कॉमन मैन' का ही दूसरा सीजन था, जिसमें महेश ठाकुर मुख्य भूमिका में थे। इस सीजन में प्रधानमंत्री मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री बनने से लेकर पीएम मोदी बनने के सफर को बहुत ही खूबसूरत ढंग से बयां किया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें