डिजिटल रिव्यू: सूर्यवंशी (ट्रेलर)
कलाकार: अक्षय कुमार, कटरीना कैफ, अजय देवगन, रणवीर सिंह, जैकी श्रॉफ, कुमुद मिश्रा, राजेंद्र गुप्ता आदि।
निर्देशक: रोहित शेट्टी
रेटिंग: ***
तो फाइनली आ रही है पुलिस। नवरात्रि के ठीक एक शाम पहले। मुंबई में उस रात से चौबीस घंटे मॉल खुलने वाले हैं। अगले दिन महाराष्ट्र में गुडी पाडवा की छुट्टी होगी, उत्तर भारत में शुरू होंगे चैत्र नवरात्र यानी धूम धमाका नव संवत्सर का। रोहित शेट्टी की बड़ी ख्वाहिश रही है कि वह एवेंजर्स सीरीज सरीखा अपना कॉप यूनीवर्स बनाएं। सिंबा में सिंघम को लेकर मामला वह जमा भी चुके हैं। अबकी बार इम्तिहान सूर्यवंशी को मिलाकार पूरी त्रिमूर्ति का होना है।