-निर्माताः रोहित खट्टर/अशी दुआ सारा
-निर्देशकः अक्षत वर्मा
-सितारेः सैफ अली खान, अक्षय ओबेराय, कुणाल रॉय कपूर, दीपक डोबरियाल, विजय राज, शोभिता धूलीपाला
रेटिंग *1/2
साल की शुरुआत खराब फिल्म से। कभी चौथे खान की कुर्सी के दावेदार सैफ अली खान के लिए कालाकांडी बुरी खबर है। प्रयोग के नाम पर खराब कहानियां चुनने में सैफ अव्वल रहे हैं। कालाकांडी उसी कड़ी का अगला हिस्सा है। कहानी के नाम पर शून्य और स्क्रिप्ट के नाम पर अध-कचरे दृश्य। फिल्म किसी लिहाज से हिंदी के दर्शकों के लिए नहीं है। इसकी अस्सी फीसदी भाषा अंग्रेजी है। कालाकांडी जली हुई दाल जैसी है जो जलते-जलते काली हो गई। सैफ का करिअर पहले ही डूबा हुआ है। कालाकांडी और डुबा देगी। अक्षय ओबेराय, कुणाल कपूर और शोभिता धूलीपाला का करिअर भी ऐसी फिल्मों से धुआं हो जाएगा।