फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Movie Review: फैमिली के लिए फुल एंटरटेनमेंट है 'मुबारकां'

Sun, 30 Jul 2017 08:29 AM IST
रवि बुले
विज्ञापन
1 of 7
फिल्म रिव्यू
निर्माताः अश्विन वर्दे, मुराद खेतानी

निर्देशकः अनीस बज्मी

सितारेः अर्जुन कपूर, अनिल कपूर, इलियाना डिक्रूज, आथिया शेट्टी, पवन मल्होत्रा, रत्ना पाठक शाह

रेटिंग: ***1/2

'मुबारकां' देखने के लिए आप दिल-दिमाग साथ ले जा सकते हैं। लंबे समय बाद यह ऐसी कॉमेडी है जो धैर्य की परीक्षा नहीं लेती और हंसाने के लिए चुटकुले नहीं उछालती। परिवार-दोस्तों के साथ आप इसका लुत्फ उठा सकते हैं। कोई दृश्य या संवाद बगलें झांकने नहीं देगा।
विज्ञापन

2 of 7
फिल्म रिव्यू
इसका श्रेय निर्देशक अनीस बज्मी को जाता है। वह कॉमेडी के बढ़िया फ्लेवर के साथ यह फिल्म लाए हैं। निश्चित ही इसमें अनिल कपूर और डबल रोल में अर्जुन कपूर ने उन्हें अच्छा सहयोग दिया। चाचा-भतीजे की जोड़ी निराश नहीं करती। हालांकि इसमें अनिल अक्सर बाजी मार ले जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
फिल्म रिव्यू
कहानी जुड़वां भाइयों चरन और करन की है। लंदन में रहने वाले सिंगल चाचा करतार सिंह (अनिल कपूर) ने अपने इन अनाथ भतीजों में से चरन को बड़े भाई (पवन मल्होत्रा) के पास पंजाब और करन को लंदन में रहने वाली बड़ी बहन (रत्ना पाठक शाह) को सौंप दिया है। बड़े हो चुके चरन-करन को नफीसा (नेहा शर्मा) और स्वीटी (इलियाना डिक्रूज) से प्यार हो गया है। दोनों ने घर के बड़ों से यह बात छुपाई।

4 of 7
फिल्म रिव्यू
दूसरी तरफ लंदन में रहने वाले एक पंजाबी रईस अपनी बेटी (आथिया शेट्टी) का रिश्ता करतार सिंह के किसी एक भतीजे से कराना चाहते हैं! अब क्या होगा? चरन-करन में से कौन इस शादी के लिए अपने प्यार की कुर्बानी देगा? या ड्रामा किसी और ही दिशा में मुड़ जाएगा? कहानी की खूबसूरती यह है कि सारे किरदार शुरू से अंत तक अपनी भूमिका का निर्वाह करते हैं। कोई बीच में छूटता नहीं।
विज्ञापन

5 of 7
फिल्म रिव्यू
फिल्म में आशिकों की कॉमेडी के साथ भाई-बहन के इमोशनल प्यार, लड़ाई-झगड़े और अहंकार का ट्रेक मजेदार है। कहानी में गुंथा हुआ है। पवन मल्होत्रा और रत्ना पाठक शाह ने अपने ये रोल बखूबी निभाए हैं। दोनों फिल्म को सिर्फ प्रेम कहानी की तरफ झूलने नहीं देते और पारिवारिक कॉमेडी की छौंक रह-रह कर लगती रहती है। शुरू से अंत तक कहानी जिस सधे अंदाज में बढ़ती है और हरेक सीन दूसरे से बंधा रहता है, वह स्क्रिप्ट पर की गई मेहनत को दर्शाता है। पारिवारिक-मनोरंजक कॉमेडी लिखने के इच्छुक लोगों के लिए यह फिल्म एक गाइड जैसा काम कर सकती है।
विज्ञापन

6 of 7
फिल्म रिव्यू
अनिल कपूर फिल्म में अपनी पूरी एनर्जी के साथ मौजूद हैं और उन्होंने डबल रोल में अपने भतीजे अर्जुन को आगे बढ़ने में खूब सहारा दिया। शुरुआती दृश्यों में लड़खड़ाते अर्जुन कुछ ही मिनटों में संभल जाते हैं और चरन-करन दोनों ही रोल आसानी से निभा ले जाते हैं। फिल्म उनके करिअर को मजबूती देगी। यहां अगर कुछ कमजोर है तो नायिकाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फिल्म रिव्यू
इलियाना डिक्रूज, नेहा शर्मा और आथिया शेट्टी कॉमेडी का हिस्सा नहीं बन पातीं। उनके लुक और ऐक्टिंग भी प्रभावित नहीं करते। हालांकि इलियाना के अलावा बाकी दोनों अभिनेत्रियां मेहमान कलाकार जैसी लगती हैं। खैर, इनसे फिल्म और मनोरंजन पर विशेष फर्क नहीं पड़ता। यहां संगीत ठीक-ठाक है मगर ‘गॉगल गीत’ रोचक है। निश्चित ही यह फिल्म उन दर्शकों के लिए है जिन्होंने लंबे समय से परिवार के साथ साफ-सुथरी कॉमेडी नहीं देखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें