Movie Review: मामगम
कलाकार: ममूटी, अचुतन, उन्नी मुकुंदन, प्राची तहलन, सिद्दीक, तरुण अरोड़ा आदि।
निर्देशक: एम पद्मकुमार
निर्माता: वेणु कुन्नाप्पिली
हिंदी सिनेमा में इन दिनों मुगलों से मुकाबला करने वाले भारतीय राजाओं की कहानियां खूब बन रही हैं। पद्मावत, तानाजी और पृथ्वीराज जैसी फिल्मों के बाद मुगलों का क्रूर चेहरा फिर से आम जनता को दिखाने की ये लहर केरल पहुंची है फिल्म मामगम के तौर पर। दुबई में केरल के लोगों ने खूब पैसा कमाया है। वेणु कुन्नाप्पिली भी ऐसे ही एक कारोबारी हैं जिन्हें फिल्म बाहुबली देखने के बाद ऐसी ही एक देसी कहानी पर फिल्म बनाने का विचार आया। केरल में कुंभ जैसा मेला करने वाला एक हिंदू राजा का जब पूरा खानदान धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बन गया तो वहां की गद्दी पर बैठे मुस्लिम शासक को मारने के लिए कसम खाने वाले आत्मघाती दस्ते की कहानी है मामगम।