Movie Review: लव आज कल
कलाकार: सारा अली खान, आरुषि शर्मा, कार्तिक आर्यन, रणदीप हुड्डा आदि।
निर्देशक: इम्तियाज अली
निर्माता: दिनेश विजन, इम्तियाज अली
रेटिंग: ***
यूट्यूब और ओटीटी पर मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन जाकिर खान का एक खूब देखा जाने वाला वीडियो है जिसमें वह अपने इंदौर से दिल्ली आने और उसके बाद किसी पार्टी में एक दिल्ली वाली लड़की के साथ चंद घंटे गुजारने का अनुभव साझा करते हैं। पूरी कहानी को जाकिर प्रेम, वासना और किशोरवय वाली उम्मीदों पर बांधते हैं और आखिर में आकर वहां अटक जाते हैं जहां कोई भी लड़का सिर्फ एक गलती करके छिछोरा साबित हो सकता है। इम्तियाज अली की फिल्म लव आजकल का वीर वही इंदौर वाला लड़का है। बस इम्तियाज ने उसका शहर बदलकर उदयपुर कर दिया है।