फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Angrezi Medium Trailer: वैलेंटाइंस डे से पहले इरफान लाए धमाकेदार ट्रेलर दिखा बाप बेटी का अनोखा प्यार

Thu, 13 Feb 2020 01:39 PM IST
प्रतीक्षा राणावत पंकज शुक्ल, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
'अंग्रेजी मीडियम' - फोटो : सोशल मीडिया
डिजिटल रिव्यू: अंग्रेजी मीडियम (ट्रेलर)
कलाकार: इरफान खान, करीना कपूर खान, राधिका मदान, दीपक डोबरियाल, डिंपल कपाड़िया, रणवीर शौरी आदि
निर्देशक: होमी अदजानिया
निर्माता: दिनेश विजन और ज्योति देशपांडे
रेटिंग: ****


फिजाओं में मोहब्बतों के रंग घोल रही फिल्म लव आज कल की रिलीज से ठीक 24 घंटे पहले निर्माता दिनेश विजन ने अपनी अगली फिल्म अंग्रेजी मीडियम का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इरफान खान फिर से परदे पर हैं, अपनी पूरी रंगत, मोहब्बत और मेहनत के साथ। लेकिन, इस बार उनकी ये मोहब्बत अपनी बेटी के लिए है। संत वैलेंटाइन की याद में मनाए जाने वाले वैलेंटाइंस डे का ये ट्रेलर सच्चा सबक है क्योंकि एक पिता और एक बेटी का आपसी प्रेम सारी मोहब्बतों पर भारी है।
विज्ञापन

2 of 4
अंग्रेजी मीडियम - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
फिल्म अंग्रेजी मीडियम के ट्रेलर को अगर इस साल का अब तक का बेहतरीन ट्रेलर कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। इरफान खान को एक जवान हो रही बिटिया के पापा के रूप में पेश किया गया है जो अपनी बेटी का एक विदेशी यूनिवर्सिटी में एडमीशन कराने के लिए कुछ भी कर गुजरने पर आमादा है। ये अलग बात है जिस खून को बेचकर वह फीस का जुगाड़ करने की बात ट्रेलर में कहता है, उसकी कीमत अब की दुनिया में कुछ भी नहीं है। ट्रेलर में इरफान का सबसे दमदार संवाद तब आता है जब बिटिया अपने बड़े होने की बात कहती है और 'फ्रीडम' मांगती है, इरफान का किरदार बोलता है, 'भारत को अंग्रेजों से आजादी लेने में दो सौ साल लगे थे तू 18 तक तो रुक ही सकती है।'

विज्ञापन

3 of 4
अंग्रेजी मीडियम - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
ट्रेलर में हर किरदार अपनी पूरी रंगत में है। कलाकारों में इरफान के साथ-साथ करीना कपूर और राधिका मदान तो पूरी लय में दिखते ही हैं, ट्रेलर का सरप्राइज पैकेज हैं दीपक डोबरियाल। दीपक का एक अपना प्रशंसक वर्ग है और उन्हें ये 'सकलैन मुश्ताक' खूब पसंद आने वाला है।
विज्ञापन

4 of 4
अंग्रेजी मीडियम - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
निर्देशक होमी अदजानिया की निर्माता दिनेश विजन के साथ बीईंग सायरस, कॉकटेल और फाइंडिंग फैनी के बाद ये चौथी फिल्म है। और, ट्रेलर के हिसाब से फिल्म का हिट होना बनता है। बाकी सचिन जिगर के म्यूजिक का सहारा भी ट्रेलर को अच्छा मिला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें