Movie Review: खाली पीली
कलाकार: ईशान खट्टर, अनन्या पांडे, सतीश कौशिक और जयदीप अहलावत आदि
निर्देशक: मकबूल खान
ओटीटी: जी सिनेप्लेक्स
रेटिंग: **
पांच फिल्में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर और पांच फिल्में बतौर फुल टाइम डायरेक्टर करने के बाद अली अब्बास जफर ने ये मान लिया कि उन्हें हिंदी सिनेमा के दर्शकों की नब्ज समझ आ गई है। उन्होंने यशराज फिल्म्स से अपना तंबू समेटा और एक नया तंबू बतौर फिल्म निर्माता लगा दिया जी स्टूडियोज के पड़ोस में। बतौर प्रोड्यूसर अली ने पहली फिल्म ‘खाली पीली’ बनाई है, दूसरी फिल्म जो वह कैटरीना कैफ के साथ बनाना चाहते हैं, उसके लिए पैसा लगाने वाली किसी कंपनी के इंतजार में हैं। ‘खाली पीली’ थिएटर के लिए बनी फिल्म है और आपके डिश टीवी कनेक्शन पर जी सिनेप्लेक्स के जरिए रिलीज हुई है। है तो जी5 पर भी, लेकिन उसके पुराने ग्राहक हैं तो भी इस फिल्म को देखने का पैसा अलग से आपको चुकाना पड़ेगा।