फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trailer Review: हकदार को राजा बनाने आया 'सुपर 30' का ये दमदार ट्रेलर

Tue, 04 Jun 2019 03:36 PM IST
अपूर्वा राय मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
super 30 - फोटो : Twitter

डिजिटल रिव्यू: सुपर 30 (ट्रेलर)
कलाकार: ऋतिक रोशन, पंकज त्रिपाठी, मृणाल ठाकुर आदि।
निर्देशन: विकास बहल
बैनर: रिलायंस एटंरटेनमेंट, फैंटम फिल्मस, एचआरएक्स फिल्म्स

आज राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा, राजा वही बनेगा जो हकदार होगा, ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 के दो मिनट 37 सेकंड के ट्रेलर का ये आखिरी संवाद ही इस फिल्म की असली जान है। पूऱे ढाई साल बाद ऋतिक रोशन की कोई फिल्म रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के ट्रेलर में वह कुछ ऐसा करने की कोशिश करते दिख रहे हैं, जिसे ऋतिक के नाम से जोड़कर देखना ही अचरज में डालता है। बाल बिखरे हुए, गंदी सी दाढ़ी, धूप में तपा हुआ शरीर और जुनून हर गरीब के बच्चे को इंजीनियर बना देने का।
विज्ञापन

2 of 5
#Super30Trailer - फोटो : Twitter
बहुत इंतजार के बाद आया है ऋतिक रोशन की फिल्म का ट्रेलर। ट्रेलर में निर्देशक के तौर पर विकास बहल का नाम भी है और इसे बनाने वाली कंपनी फैंटम का भी। दोनों की कहानियां चलती रहेंगी लेकिन जो कहानी इस फिल्म से खूब चलने वाली है वह है आईआईटी का सपना देखने वाले हजारों बच्चों की जिंदगी में उम्मीद बन कर चमक चुके बिहार के आनंद कुमार की।
विज्ञापन

3 of 5
hrithik roshan
सुपर 30 मुट्ठी बढ़ाकर सूरज को दबोच लेने की कहानी है। ये कहानी है एक नाम के सहारे नोट छापने की कोशिश करने वाले शिक्षा माफिया के चंगुल से निकलकर एक साधारण इंसान के लोककथा बन जाने की। इस लोककथा में हर गरीब बाप का बच्चा है। वह बच्चा भी है जिसका बाप ही नहीं है। ट्रेलर शुरू में आईटी क्षेत्र में भारत का परचम लहराने वाले दिग्गजों के संदर्भ से शुरू होकर गूगल के हेड सुंदर पिचाई तक के दमखम का खांचा खींच देता है।

4 of 5
super 30 - फोटो : अमर उजाला
ऋतिक को परदे पर देखने की बेकरारी जब बढ़ने लगती है तभी वह दिखते हैं ढीली पैंट को खिसकाते और ठेठ बिहार की भोजपुरी बोलते। लहजा ऋतिक सही पकड़े हैं। रंग रोगन भी उनका ठीक से कर दिया गया है। अब बारी बॉक्स ऑफिस पर 12 जुलाई को एक और बायोपिक के इम्तिहान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें