Web Series Review: हाई
कलाकार: अक्षय ओबेऱॉय, प्रकाश बेलवाडी, नकुल भल्ला, श्वेता बासु प्रसाद और रणवीर शौरी आदि
निर्देशक: निखिल राव
ओटीटी: एमएक्स प्लेयर
रेटिंग:**
न्यूज चैनलों ने देश की जनता को हाल के दिनों में नशीले पदार्थों की तस्करी या इसके कारोबार को लेकर जो कुछ ज्ञान सिखाया है, उसके इस्तेमाल का समय आ गया है। जिन दर्शकों ने रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी से लेकर दीपिका पादुकोण का पीछा किए जाने तक का रोमांच मिस कर दिया हो, उनके लिए एमएक्स प्लेयर लेकर आया है वैसा ही एक अगड़म बगड़म टाइप की सीरीज, हाई। मौका भी है, दस्तूर भी है, हैश, वीड, माल सबको लेकर लोहा पहले से गरम है, बस इस ओटीटी ने मार दिया हथौड़ा। निशाने पर लगा कि नहीं, आओ इसका पता लगाएं..!!