TV Show Review: राम प्यारे सिर्फ हमारे
कलाकार: निखिल खुराना, ज्योति शर्मा, शमीन मनान आदि
कहानी: सचिन मोहिते, रणवीर प्रताप सिंह
रचयिचा: सचिन मोहिते
चैनल: जी टीवी
रेटिंग: **
कोरोना काल का संकट जैसे जैसे कम हो रहा है, लोगों में इसका डर खत्म हो रहा है। कारोबार भी फिर से रफ्तार पकड़ रहा है। और, इस सबके बीच मनोरंजन की दुनिया में भी नए धारावाहिकों औऱ वेब सीरीज का आगमन होना शुरू हो गया है। इस सीजन का पहला नया धारावाहिक जी टीवी ने शुरू किया है, ‘राम प्यारे सिर्फ हमारे’। अपनी ही कंपनी के सहयोगी चैनल एंडटीवी के धारावाहिक ‘भाबीजी घर पर हैं’ की नकल मारकर बने इस शो का पहला एपीसोड सोमवार को प्रसारित हुआ।