एंग्री बर्ड्स 2 का इवेंट
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
झक मारकर भी कुछ नही होता तो एंग्री बर्ड्स 2 के किरदार संघे शक्ति सर्वदा का नारा लगाकार एक छतरी के नीचे आते हैं और सोचते हैं कि शायद कमला जैसी सिल्वर खड़े खडे़ न भीगे और एक दिन वह भी उनकी छतरी के नीचे आ जाए। लेकिन, जेटा से भेंट सारे किए कराए पर यहां बर्फ फेर देती है। मामला संगीन है। दुश्मन रंगीन है और भागने को बची नहीं दो गज भी जमीन है। फिर यू टर्न होता है सुपरहीरो माइटी ईगल का। रेड और सिल्वर वीरू और बसंती की तरह ताल में ताल मिलाते हैं। और, सारा कमाल हो जाता है, दिल से रे..दिल से रे।
पढ़ें: रिलीज हुआ छिछोरे का नया गाना 'फिकर नॉट', देखकर आपको भी याद आ जाएंगे कॉलेज के दिन