Movie Review: कुली नंबर वन
पटकथा: रूमी जाफरी संवाद: फरहाद सामजी
कलाकार: वरुण धवन, सारा अली खान, परेश रावल, राजपाल यादव और जावेद जाफरी आदि।
निर्देशक: डेविड धवन
रेटिंग: *1/2
ये उन दिनों की बात है जब वाशू भगनानी का ऑफिस जुहू में सी प्रिंसेंस होटल के सामने वाली गली में एक दुछत्ती में हुआ करता था, डेविड धवन रोज शाम को वहां गप्पे मारने आते। दोनों के बीच गजब का दोस्ताना हुआ करता और दोनों को पता होता कि बाहर सड़क पर हो क्या रहा है! अब वाशू का ऑफिस मुंबई में जेडबल्यू मैरियट के सामने की बहुमंजिली इमारत में है। इमारत उनकी अपनी है। 25 साल पहले वह टिप्स म्यूजिक कंपनी के एक वेंडर थे और आज उनका अपना टर्न ओवर टिप्स से कहीं ज्यादा है। वह अंतरराष्ट्रीय बिल्डर हैं। एनआरआई हैं। कोरोना काल में पूरी की पूरी फिल्म ब्रिटेन में शूट कर डालने का माद्दा रखते हैं। बस, 25 साल पहले वाला हिंदी सिनेमा का दर्शक अब उनके भीतर से निकल चुका है। उनका जनता से कनेक्शन टूट चुका है। वह अब सिनेमा नहीं प्रोजेक्ट बनाते हैं और अपनी इमारतों के फ्लैट्स की तरह उन्हें बेच भी देते हैं।