फिल्म: पानीपत - द ग्रेट बिट्रेयल
कलाकार: अर्जुन कपूर, कृति सेनन, संजय दत्त, मोहनीश बहल, पद्मिनी कोल्हापुरे, मंत्रा और जीनत अमान आदि।
निर्देशक: आशुतोष गोवारिकर
निर्माता: सुनीता गोवारिकर और रोहित शेलाटकर
सिनेमा में बिरले निर्देशक ही होते हैं जो अपनी सर्वोत्तम फिल्मों से भी बेहतर फिल्में बनाने में कामयाब होते हैं। आमिर खान के साथ शुरू हुआ आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन का सफर शाहरुख खान और ऋतिक रोशन से होता हुआ अर्जुन कपूर तक आ पहुंचा है। चुनौती आशुतोष के लिए इस बार इसलिए सबसे ज्यादा रही क्योंकि अर्जुन कपूर आमिर, शाहरुख या ऋतिक की तरह न तो सुपरस्टार हैं और न ही उनकी गाड़ी अपने करियर के उनवान पर ही है। अर्जुन को इस फिल्म में चिड़िया की आंख दिखाने में आशुतोष ने द्रोणाचार्य की भूमिका निभाई है और अर्जुन भी इस बार लक्ष्य भेदने में सफल रहे।