डिजिटल रिव्यू: अभय 2 (Abhay 2)
कलाकार: कुणाल खेमू, राम कपूर, बिदिता बाग, चंकी पांडे, निधि सिंह, आशा नेगी आदि।
निर्देशक: केन घोष
ओटीटी: ZEE5
रेटिंग: ****
'सेक्रेड गेम्स' और 'पाताल लोक' जैसी वेब सीरीज को पसंद करने वालों के लिए इस सीजन का नया सरप्राइज है वेब सीरीज 'अभय' का दूसरा सीजन। अभी अभी तो लोगों ने इसके हीरो कुणाल खेमू को बेहतरीन कॉमेडी फिल्म 'लूटकेस' देखी है और अभी ही आ गई है, ये वेब सीरीज। 37 साल का बंदा 27 साल से तो दबा के एक्टिंग कर रहा है और उनका फैन बेस भी हिंदी पट्टी में काफी अच्छा है। 'अभय 2' को इसके मुख्य किरदार एसटीएफ अफसर अभय प्रताप सिंह यानी कुणाल खेमू के अपने करिश्मे का तो फायदा मिल ही रहा है, इस बार पुलिस के सामने चुनौतियां भी खतरनाक हैं, किसने सोचा होगा कि चंकी पांडे, बिदिता बाग, राम कपूर और राघव जुयाल जैसे लोगों को परदे पर लोग इन रूपों में भी देखेंगे।