फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: मंडे टेस्ट में फेल हुई बैड न्यूज, सरफिरा का हुआ बुरा हाल, जानें कल्कि 2898 एडी की कमाई

Tue, 23 Jul 2024 11:53 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विक्की कौशल की बैड न्यूज हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म ने वीकेंड पर अच्छी कमाई की, लेकिन पहले सोमवार को ये कमाई के मामले में असफल साबित हुई। वहीं, कल्कि 2898 एडी अभी भी दर्शक बटोर रही है।
विज्ञापन
1 of 5
इंडियन 2, बैड न्यूज, कल्कि 2898 एडी - फोटो : इंस्टाग्राम
इन दिनों सिनेमाघरों में कई बड़े सितारों की फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं। एक्शन से लेकर कॉमेडी फिल्में दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही हैं। विक्की कौशल की बैड न्यूज हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म ने वीकेंड पर अच्छी कमाई की, लेकिन पहले सोमवार को ये कमाई के मामले में असफल साबित हुई। वहीं, कल्कि 2898 एडी अभी भी दर्शक बटोर रही है। इन दोनों फिल्मों के अलावा बॉक्स ऑफिस पर इंडियन 2, सरफिरा और किल लगी हुई है। आइए जानते हैं कि सोमवार को इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

2 of 5
बैड न्यूज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बैड न्यूज
बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क स्टारर बैड न्यूज दर्शकों को पसंद आ रही है। फिल्म को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म ने टिकट खिड़की पर जबर्दस्त ओपनिंग के बाद वीकेंड पर शानदार कमाई की थी। मगर पहले सोमवार को फिल्म की कमाई धड़ाम से नीचे आ गई है। बैड न्यूज ने तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने 11 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, सोमवार यानी कि चौथे दिन फिल्म ने 3.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही इसने 33.2 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन

3 of 5
इंडियन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
इंडियन 2
कमल हासन की इंडियन 2 को लेकर दर्शकों में बिल्कुल उत्साह देखने को नहीं मिल रहा है। फिल्म की कहानी दर्शकों को अपनी ओर लुभाने में असफल रही है। इंडियन 2 की कमाई हर रोज गिरती जा रही है। इंडियन 2 ने सोमवार को यानी कि 11वें दिन 1.16 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म की कुल कमाई 76.81 करोड़ रुपये हो गई है।

4 of 5
सरफिरा और किल - फोटो : इंस्टाग्राम
सरफिरा और किल
अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा की भी उम्मीदें खत्म होती नजर आ रही हैं। वीकेंड पर फिल्म की कमाई में थोड़ा सुधार देखने को मिला था। वीकेडेज पर एक बार फिर इसे झटका मिला। सरफिरा ने 11वें दिन 22 लाख रुपये की कमाई के साथ अब तक कुल 21.42 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं, निखिल नागेश भट के निर्देशन में बनी एक्शन फिल्म किल भी कमाई के मामले में धीमी चाल चल रही है। 18वें दिन फिल्म ने 30 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म ने अब तक 20.45 करोड़ का कारोबार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कल्कि 2898 एडी
प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पटानी जैसे सितारों से सजी फिल्म कल्कि 2898 एडी को अब भी खूब दर्शक मिल रहे हैं। फिल्म शुरुआत से शानदार कमाई कर रही है। हालांकि वक्त के साथ फिल्म की कमाई धीमी होती जा रही है। कल्कि 2898 एडी ने 26वें दिन दो करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 618.85 करोड़ रुपये हो गई है। 

Little Thomas: गुलशन-राधिका की फिल्म पर ‘अनुराग कश्यप’ के नाम का ठप्पा, अब होगा मेलबर्न फेस्टिवल में प्रीमियर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें