फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saiyaara: 'सैयारा' से पहले मोहित सूरी की ये रोमांटिक फिल्में भी रहीं कोरियन कॉपी, सलमान की भी दो मूवी शामिल

Tue, 05 Aug 2025 07:22 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mohit Suri Romantic Films: डायरेक्टर मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' को कोरियन फिल्म की कॉपी बताया गया। लेकिन क्या आप जानते हैं उससे पहले भी उनकी कई फिल्में कोरियन कंटेंट से ही प्रेरित बताई जाती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
सैयारा - फोटो : इंस्टाग्राम- @yrf
बॉलीवुड फिल्म ‘सैयारा’ ने भले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक कई रिकॉर्ड्स बना दिए हों, लेकिन इसकी तुलना सीधे-सीधे कोरियन फिल्म ‘ए मोमेंट टू रिमेंबर’ से की जा रही है। फिल्म की भावनात्मक कहानी और कुछ सीन कोरियन फिल्म से काफी मेल खाते हैं। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब मोहित सूरी फिल्म को कोरियन फिल्म की कॉपी बताया गया हो। इससे पहले भी कई ऐसी फिल्में रही हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
एक विलेन - फोटो : एक्स
एक विलेन
मोहित सूरी की फिल्म ‘एक विलेन’ को लेकर भी दर्शकों और समीक्षकों में बहस रही है। इस फिल्म को कोरियन थ्रिलर ‘आइ सॉ द डेविल’ से प्रेरित माना जाता है, जिसमें सीरियल किलर और बदले की भावना के इर्द-गिर्द कहानी घूमती है।

ये खबर भी पढ़ें: Kumkum Bhagya: क्या 11 साल बाद बंद होगा एकता कपूर का 'कुमकुम भाग्य', इस वजह से चैनल ने लिया यह फैसला

 
विज्ञापन

3 of 6
आवारापन - फोटो : IMDb
आवारापन
वहीं, ‘आवारापन’ को मोहित सूरी की सबसे गंभीर फिल्मों में गिना जाता है, लेकिन इसकी कहानी कोरियन फिल्म ‘ए बिटरस्वीट लाइफ’ की रीमेक मानी जाती है। फिल्म में एक गैंगस्टर की आत्मा और उसकी निजी लड़ाई को इमोशनल तौर पर दिखाई गई है।

 

4 of 6
मर्डर 2 - फोटो : एक्स
मर्डर 2
इसके अलावा ‘मर्डर 2’ भी इसी चर्चा में आती है, जिसे कोरियन फिल्म ‘द चेजर’ का भारतीय वर्जन कहा जाता है। फिल्म में एक पूर्व पुलिसकर्मी द्वारा एक सीरियल किलर की खोज को दर्शाया गया है, जो मूल कोरियन कहानी से काफी मिलता-जुलता है। ये तो हुई मोहित सूरी की फिल्मों की बात, क्या आप जानते हैं सलमान खान की भी कुछ फिल्मों को कोरियन फिल्मों से ही प्रेरित बताया जाता है।
 
विज्ञापन

5 of 6
राधे - फोटो : IMDb
राधे
अब बात करें सलमान खान की, तो उनकी फिल्म ‘राधे’ भी इसी लिस्ट में शामिल है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म को कोरियन हिट ‘द आउटलॉज’ से काफी प्रभावित माना गया, जहां एक क्रूर गैंगस्टर को काबू करने के लिए पुलिस का एक जुनूनी अफसर सामने आता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
किक - फोटो : IMDb
किक
सलमान की एक और चर्चित फिल्म ‘किक’ को भले ही पूरी तरह कोरियन न कहा जाए, लेकिन इसकी प्रेरणा कोरियन एक्शन-ड्रामा से जुड़ी मानी गई है। फिल्म में एक चोर का दिल छूने वाला मकसद और उसके पीछे की कहानी कुछ कोरियन फिल्मों के स्टाइल से मेल खाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें