फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yogita Bali: तो इस वजह से योगिता बाली ने लिया था अभिनय से संन्यास, बेटे मिमोह ने अब किया खुलासा

Tue, 09 May 2023 10:26 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
योगिता बाली - फोटो : सोशल मीडिया

70 के दशक में बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई बेहतरीन अभिनेत्री रहीं, जो अपनी अदाकारी के साथ-साथ खूबसूरती की वजह से भी लोगों के दिलों पर राज करती थीं। इस लिस्ट में योगिता बाली का नाम भी शामिल है, जो आज बेशक सिनेमा जगत से दूर हैं, लेकिन अपने समय में योगिता बाली ने कई हिट फिल्में देकर फैंस को अपना दीवाना बनाया हुआ था। इन दिनों योगिता फिल्म इंडस्ट्री से दूर अपने परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं। अब हाल ही में, उनके बेटे ने खुलासा किया कि उनकी मां ने आखिर इंडस्ट्री से ब्रेक क्यों लिया था।

 
विज्ञापन

2 of 5
योगिता बाली - फोटो : सोशल मीडिया

 गौरतलब है कि फिल्मों से इतर योगिता की निजी जिंदगी भी काफी रोचक है। वह किशोर कुमार की तीसरी पत्नी थीं और फिर उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती से शादी रचा ली थी। इसके बाद उन्होंने अपने करियर  पूरी तरह ब्रेक लगा लिया था। अब उनके बेटे ने अपनी मां के इंडस्ट्री छोड़ने की वजह का खुलासा किया है, जिसे सुन योगिता के फैंस भी हैरान हो गए हैं।

Nawazuddin Siddiqui: नवाज के साथ कैसा व्यवहार करते हैं सलमान-शाहरुख और आमिर? दंग कर देगी अभिनेता की आपबीती

विज्ञापन

3 of 5
योगिता बाली - फोटो : Social media

हाल ही में, एक इंटरव्यू में योगिता बाली के बेटे मिमोह से पूछा गया कि उनकी मां फिल्म इंडस्ट्री से दूरी क्यों बना ली है। इस सवाल के जवाब में अभिनेता ने कहा कि  मेरी मां एक घरेलू महिला हैं, जिनकी दुनिया उनके पति, चार बच्चे, उनकी बहू और उनके पालतू जानवरों के आस-पास घूमती है। वह सिर्फ घर में अपनी फैमिली के साथ रहना ही पसंद करती हैं। इसलिए ही उन्होंने शादी के बाद सारी लाइमलाइट छोड़ दी थी।

Vipul Shah: बंगाल में द केरल स्टोरी के बैन पर विपुल शाह ने किया रिएक्ट, बोले- कानूनी लड़ाई लड़ेंगे

4 of 5
योगिता बाली - फोटो : Social media

योगिता के बेटे मिमोह ने इस बात का भी खुलासा किया कि हमारी मां इतनी सीधी हैं कि उनको लंच पर ले जाने के लिए बार-बार पूछना पड़ता है। मुझे लगता है कि मेरी मां को लगता है कि जो वह सोच रही हैं, वह उनके लिए सही ही होगा। यह मेरी दिली ख्वाहिश है कि मैं भविष्य में उनके साथ स्क्रीन साझा करूंगा। हो सकता है कि उनके फैंस को जल्दी ही यह खुशखबरी मिल जाए।

Sai Pallavi: अभिनेत्री नहीं डॉक्टर बनना चाहती थीं साई पल्लवी, जानें कैसे बदला अपना मुकद्दर

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिथुन चक्रवर्ती और योगिता बाली - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि किशोर कुमार सिनेमा जगत के मशहूर गायक और अभिनेता थे, जिन्हें आज की जनरेशन भी पसंद करती है। अभिनेता ने चार शादियां की थीं, जिसमें योगिता बाली उनकी तीसरे नंबर की पत्नी थीं। दोनों पहली बार फिल्म ‘जमुना के तीर’ में साथ दिखे थे। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें