फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sai Pallavi: अभिनेत्री नहीं डॉक्टर बनना चाहती थीं साई पल्लवी, जानें कैसे बदला अपना मुकद्दर

Tue, 09 May 2023 09:40 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
साई पल्लवी - फोटो : अमर उजाला

साउथ सिनेमा इस समय भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपनी सफलता का परचम लहरा रहा है। यहां के अभिनेता और अभिनेत्री की हर तरफ तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इसी इंडस्ट्री की एक खूबसूरत अभिनेत्री साई पल्लवी इस समय हिन्दी दर्शकों के बीच छाई रहती हैं। अभिनेत्री के फिल्में और उनका फैशन सेंस दोनों ही फैंस के बीच सुर्खियां बटोरता है। आज साई पल्लवी अपना जन्मदिन मना रही हैं, तो चलिए जानते हैं अभिनेत्री की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।

विज्ञापन

2 of 5
साई पल्लवी - फोटो : instagram/saipallavi.senthamarai

साई पल्लवी का जन्म नौ मई 1992 में तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में हुआ था। अभिनेत्री ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म प्रेमम से की थी और पहली ही फिल्म से साई दर्शकों के दिलों में छा गईं। उनकी एक्टिंग हो या लुक्स, सब कुछ दर्शकों को खूब पसंद आता है। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी अपने फैंस के बीच छाई रहती हैं।

विज्ञापन

3 of 5
साई पल्लवी - फोटो : instagram

साई के बारे में यह बात बहुत ही कम लोग जानते हैं कि वह अभिनेत्री नहीं डॉक्टर बनना चाहती थीं। अभिनेत्री के पास मेडिकल की डिग्री है। अगर वह एक्टिंग में नहीं आती तो साई एक कार्डियोलॉजिस्ट होतीं। साल 2014 में जब वह पढ़ाई कर रही थी, तब ही उन्हें फिल्म 'प्रेमम' में 'मलार' की भूमिका के लिए ऑफर मिला। इसके लिए उन्हें साउथ का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। आलम यह है कि आज साई करोड़ों दिलों पर राज करती हैं।

4 of 5
साई पल्लवी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री के बारे में यह कहा जाता है कि उन्हें मेकअप करना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। वह अपनी फिल्मों में मेकअप नहीं करती हैं और चेहरे पर बिना कुछ लगाए ही स्क्रीन पर आती है। यही नहीं, यह भी कहा जाता है कि वह किसी अवॉर्ड फंक्शन में भी बिना मेकअप के ही जाती हैं। इसके अलावा अभिनेत्री ने  फेयरनेस क्रीम का एड करने से भी मना कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साई पल्लवी की नेट वर्थ - फोटो : instagram

आपको बता दें कि साई पल्लवी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें अपने लुक को लेकर कभी विश्वास नहीं था और जब उन्हें प्रेमम के लिए अप्रोच किया गया तो वह अपने चेहरे की स्किन को लेकर काफी नर्वस थीं। हालांकि, उनकी फिल्म के डायरेक्टर ने उन्हें कॉन्फिडेंस दिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें