Kaziah Liz Mejo: काजिया लिज मेजो ने इस साल का मिस यूनिवर्सि इंडिया का खिताब अपने नाम किया है। अब वह मिस यूनिवर्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं। इस बीच उन्होंने अपने सफर पर बात की है।
केरल की काजिया लिज मेजो ने हाल ही में मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीता है। अब वह मिस यूनिवर्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं। हाल ही में उन्होंने मिस यूनिवर्स का खिताब भारत लाने की बात कही है। उन्होंने उन लोगों का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने उन्हें सपोर्ट किया है।
विज्ञापन
2 of 5
लिज मैजो
- फोटो : इंस्टाग्राम@kaziahmejo
लिज ने की मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने की बात
मिस इंडिया यूनिवर्स 2026 काजिया लिज मेजो ने कहा, 'मैं भारत, केरल, अपने ऑर्गनाइजेशन, अपने समर्थकों और अपने ट्रेनर्स की बहुत आभारी हूं। यह मेरे दिल के बहुत करीब है। हम मिस यूनिवर्स का चौथा ताज भारत वापस लाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मैं फिर से बहुत उत्साहित हूं। यह मेरे और केरल के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के लिए भी बहुत खास है।'
केरल के सीएम श्री वी. डी. सतीसन के साथ लिज
- फोटो : इंस्टाग्राम@missuniverseindiakerala
केरल के सीएम से मुलाकात पर क्या बोलीं लिज?
हाल ही में लिज ने केरल के मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस पर उन्होंने कहा 'मैं उनसे कुछ महीने पहले मिली थी, जब मैंने 'मिस यूनिवर्स केरल' का खिताब जीता था और 'मिस यूनिवर्स इंडिया' में राज्य का प्रतिनिधित्व करने जा रही थी, इस उम्मीद के साथ कि पहला ताज वापस ला सकूंगी। तब भी जब मैं उनसे मिली थी, तो उन्होंने मुझे बहुत सपोर्ट किया और मुझ पर बहुत भरोसा जताया था। उन्होंने मुझे शुभकामनाएं भी दीं थीं।'
4 of 5
लिज मैजो
- फोटो : इंस्टाग्राम@kaziahmejo
कैसा रहा लिज का मिस यूनिवर्स इंडिया का सफर?
काजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 खिताब जीतने के अपने सफर के बारे में कहा, 'यह एक शानदार सफर रहा है। मैं पिछले तीन वर्षों से इसके लिए तैयारी कर रही हूं। मिस यूनिवर्स का खिताब ही वह चीज थी, जो मुझे हमेशा से चाहिए थी। अब मैं यहां पहली मलयाली के तौर पर खड़ी हूं, जिसने यह खिताब जीता है। अब मुझे न सिर्फ केरल, बल्कि 1.4 अरब लोगों, दुनिया के बड़े हिस्से का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। मैं एक बार फिर वादा करती हूं कि मिस यूनिवर्स का ताज हमारा ही होगा।'
आपको बता दें कि काजिया लिज मेजो 24 अगस्त को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 चुनी गईं।
मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 प्रतियोगिता में 53 सुंदरियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा दिखी।
टॉप-5 फाइनलिस्ट में वैष्णवी, तेजस्विनी श्रीवास्तव, लिज मैजो, अनुश्री सतवालेकर और अनुभा वशिष्ठ शामिल रहीं।
लिज मेजो लॉ की छात्रा, मॉडल और क्लासिकल डांसर हैं।
लिज मेजो ने साल 2026 में ही 'मिस यूनिवर्स केरल 2026' का खिताब अपने नाम किया था।
यह खिताब जीतने वाली वह केरल की सबसे उम्र की लड़की थीं।
साल 2025 में लिज मैजो 'मिस टीन इंटरनेशनल 2025' की फर्स्ट रनर अप रही थीं।
#WATCH | Thiruvananthapuram, Keralam: Miss India Universe Kaziah Liz Mejo says, "I'm so grateful to India, to Keralam, and to my organization, my supporters, and my trainers. This is so special to my heart. We are so prepared to bring the fourth crown of Miss Universe back to… https://t.co/CsS3upS4Hbpic.twitter.com/UPMtgS1ltK