लोकप्रिय वेब सीरीज 'मिर्जापुर' का तीसरा सीजन जल्द ही प्रीमियर होने वाला है। इस नए सीजन का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस सीरीज को पसंद करने वाले दर्शकों की सूची काफी लंबी है, जो इसके नए सीजन को लेकर काफी उत्साहित भी नजर आ रहे हैं। हाल में ही इसका ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिस पर दर्शकों ने काफी प्रतिक्रिया भी दी थी। इस सीरीज में अभिनेता विजय वर्मा जुड़वा भाइयों की दोहरी भूमिका में नजर आए हैं। इस का दूसरा सीजन एक ऐसे मोड़ पर खत्म हुआ था, जिसने दर्शकों को सोच में डाल दिया था कि छोटे भाई की मौत हुई थी या बड़े भाई की। आइए जानते हैं कि मिर्जापुर सीरीज से पहले विजय वर्मा के अभिनय का सफर कैसा रहा है।