Entertainment Trending News Today: 'बिग बॉस 19' में अक्षय कुमार और अरशद वारसी पहुंचे, वहीं करिश्मा शर्मा का हेल्थ अपडेट भी आया। तो देर किस बात की, पढ़िए आज की बड़ी खबरें।
शनिवार को एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड जगत से जुड़ीं कई अहम खबरें चर्चाओं में रहीं। जहां एक तरफ अभिनेत्री करिश्मा शर्मा के साथ हुए हादसे के बाद उनका हेल्थ अपडेट आया, वहीं 'मिराय' और 'डेमन स्लेयर' जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर धमाल मचाया। चलिए आपको बताते हैं आज की कुछ बड़ी खबरों के बारे में, जिन्होंने पूरा दिन सुर्खियां बटोरीं।
विज्ञापन
2 of 6
मिराय, डेमन स्लेयर
- फोटो : एक्स
मिराय-डेमन स्लेयर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म 'मिराय' ने अपने पहले दिन ही लगभग 13 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था, जिसमें से सबसे बड़ा हिस्सा तेलुगु संस्करण से आया। हिंदी में भी फिल्म ने ठीक-ठाक शुरुआत की। दूसरे दिन यानी शनिवार को खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 7.66 करोड़ का कारोबार किया। इस तरह कुल मिलाकर दो दिनों में 'मिराय' का कलेक्शन 20 करोड़ से ऊपर पहुंच चुका है।
वहीं डेमन स्लेयर के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन इस जापानी फिल्म ने पहले दिन 13 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। वहीं अब दूसरे दिन भी फिल्म ने 8.68 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 21.68 करोड़ पहुंच चुका है।
घर पर हमले के बाद दिशा पाटनी के पिता का बयान
दिशा पाटनी के पिता बरेली में रहते हैं, वह एक रिटायर पुलिस अधिकारी हैं। कल यानी शुक्रवार को उनके घर पर फायरिंग हुई। इस हमले को लेकर दिशा पाटनी के पिता जगदीश पटानी ने कई बातें साझा की हैं। एनएनआई से की गई बातचीत में उन्होंने बताया कि जो गोलियां चलीं वह विदेश में बनी थीं। एएनआई से की गई बातचीत में जगदीश पाटनी कहते हैं, 'दो अज्ञात बदमाशों ने मेरे घर पर गोलीबारी की। पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है। पुलिस और एडीजी सभी इस पर काम कर रहे हैं। गोलियां देसी नहीं हैं, ये विदेशी हैं। मुझे लगता है कि 8-10 राउंड फायरिंग हुई। मुझे सोशल मीडिया के जरिए पता चला कि गोल्डी बरार ने इसकी जिम्मेदारी ली है, लेकिन अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं है।'
'बिग बॉस 19' में अरशर वारसी और अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
बिग बॉस के घर पहुंचे दोनों जॉली
‘बिग बॉस 19’ में रविवार को सलमान खान का दबंग अंदाज नहीं, अक्षय कुमार और अरशद वारसी का फनी अंदाज देखने को मिलेगा। शो के प्रोमाे में दोनों मस्ती-मस्ती में प्रतियोगियों की क्लास ले रहे हैं। कुनिका, नीलम और बसीर अली को खासतौर पर ऐसी-ऐसी बातें अक्षय और अरशद ने कहीं, जिन्हें सुनकर ऑडियंस को मजा आ गया। यह दोनों एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का प्रमोशन करने इस शो में आए हैं।
करिश्मा शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम@karishmasharma22
चलती ट्रेन से कूदने पर घायल हुईं एक्ट्रेस ने दिया हेल्थ अपडेट
अभिनेत्री करिश्मा शर्मा हाल ही में मुंबई में चलते ट्रेन से कूदने की वजह से वो घायल हो गई थीं। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। अब एक्ट्रेस ने अपनी सेहत की जानकारी देते हुए बताया कि उनके पैर भी कट सकते थे। करिश्मा शर्मा ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात की। उन्होंने कहा, ‘मेरे दोस्तों ने बाद में मुझे बताया कि मैं ट्रेन के बहुत पास गिरी थी। अगर मैं बस एक-दो इंच और पास जाती, तो मेरे पैर कट सकते थे या इससे भी बुरा हो सकता था। मैं आसानी से रोने वालों में से नहीं हूं, लेकिन उस दिन मैं अपनी मां से फोन पर बात करते हुए रो पड़ी।’
'छम्मक छल्लो' फेम सिंगर एकॉन को बड़ा झटका
मशहूर गायक एकॉन कुछ दिनों बाद ही अपनी 29वीं शादी सालगिरह मनाने वाले थे। अब उससे पहले ही उनकी पत्नी टोमेका थियम ने तलाक के लिए अर्जी दे दी है। पीपुल डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, थियम ने गायक एकॉन से तलाक मांगते हुए कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। उन्होंने अपने सेपरेशन की तारीख को ‘टीबीडी’ के रूप में अंकित किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि दोनों की एक 17 साल की बेटी जर्नी है।