माइली साइरस
- फोटो : इंस्टाग्राम @mileycyrus
माइली साइरस पर आरोप है कि उन्होंने अपने गाने फ्लावर्स को ब्रूनो मार्स के एक लोकप्रिय गाने की नकल करके बनाया है। मालूम हो कि माइली ने इस साल 'फ्लावर्स' के लिए सर्वश्रेष्ठ पॉप सोलो प्रदर्शन के लिए अपना पहला ग्रैमी पुरस्कार जीता था। ये गाना, जब पिछले साल रिलीज हुआ था तो अमेरिका में आठ सप्ताह तक नंबर 1 पर रहा था। इतना ही नहीं यूके में तो ये 10 सप्ताह तक पहले पायदान पर रहा था।