फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई बना स्टैच्यू, किसी ने नंगे पैर की शिरकत; मेट गाला में पहुंचे कैटी पेरी-मेडोना से लेकर रिहाना तक कई सेलेब्स

Tue, 05 May 2026 08:47 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Met Gala 2026: मेट गाला इवेंट में कई इंटरनेशनल हस्तियों ने शिरकत की। इस दौरान कई सेलेब्स के लुक ऐसे रहे, जिन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। यहां देखिए तस्वीरें…

विज्ञापन
1 of 17
मेट गाला 2026 - फोटो : अमर उजाला

78वें मेट गाला में दुनिया भर की तमाम दिग्गज हस्तियों का जमावड़ा लगा। इस दौरान कैटी पेरी और टेयाना टेलर से लेकर बियान्से, मैडोना, किम कार्दशियन, निकोल किडमैन, केंडल जेनर और सबरीना कारपेंटर जैसे कई सेलेब्स के नाम शामिल हैं। इस दौरान कैटी पेरी जहां एस्ट्रोनॉट वाले लुक में पहुंचीं, वहीं डोएची और हैदी क्लैम जैसे कई अन्य सितारों के आउटफिट ने भी लोगों का ध्यान खींचा।

विज्ञापन

2 of 17
कैटी पेरी - फोटो : इंस्टाग्राम-@metgalaofcial

कैटी पेरी
अमेरिकी गायिका कैटी पेरी मेट गाला 2026 की रेड कार्पेट पर बिल्कुल अलग अंदाज में पहुंचीं। सफेद रंग के आउटफिट में कैटी पेरी ने चेहरे पर एक अजीब तरह का मास्क लगाया हुआ था, जो एस्ट्रोनॉट जैसा लुक दे रहा था।

विज्ञापन

3 of 17
मैडोना - फोटो : इंस्टाग्राम-@metgalaofcial

मैडोना
अमेरिकी सिंगर-एक्ट्रेस मैडोना का लुक भी ध्यान आकर्षित करने वाला रहा। एक लंबी काली सेमी-शीर आउटफिट के साथ एक बड़े ग्रे कलर रंग का पारदर्शी घूंघट है जो उनके चारों ओर फैला हुआ है। इसके साथ उन्होंने एक काली टॉप हैट पहनी है, जो एक ऊंचे, विस्तृत मूर्तिकलानुमा हेडपीस का आधार है।

4 of 17
टेयाना टेलर - फोटो : इंस्टाग्राम-@metgalaofcial

टेयाना टेलर
एक्ट्रेस टेयाना टेलर ने 2026 मेट गाला में खास सिल्वर फ्रिंज गाउन पहना था। फर्श तक लंबा यह गाउन पूरी तरह से लंबे, चमकदार मेटैलिक सिल्वर फ्रिंज से ढका हुआ है। इस लुक की खासियत एकइं टीग्रेटेड फ्रिंज हुड है, जो उनके बालों को ढकता है और उनके चेहरे पर आता है।

विज्ञापन

5 of 17
बियान्से - फोटो : इंस्टाग्राम-@metgalaofcial

बियान्से
सिंगर-एक्ट्रेस बियान्से मेट गाला में नेक्ड स्कल्टन आउटफिट में पहुंचीं। स्किन कलर के मेश गाउन को चमकदार क्रिस्टल और हीरों से सजाया गया है। इसके ऊपर एक विशाल, रंगीन पंखों वाला कोट है।

विज्ञापन

6 of 17
रिहाना - फोटो : इंस्टाग्राम-@metgalaofcial

रिहाना
सिंगर रिहाना ने ग्लेन मार्टेंस द्वारा डिजाइन किए गए इस खास मेसन मार्जिएला आर्टिसनल लुक में 2026 मेट गाला के रेड कार्पेट पर पहुंचीं। इस लुक की सबसे आकर्षक विशेषता उनके कंधों पर लिपटा हुआ गहरे रंग के इस झुर्रीदार कपड़े को एक फोटो फ्रेम की तरह बनाया गया है।

विज्ञापन

7 of 17
किम कार्दशियन - फोटो : इंस्टाग्राम-@metgalaofcial

किम कार्दशियन
किम कार्दशियन के 2026 मेट गाला के आउटफिट को चमड़े के कारीगरों के अनूठे सहयोग से डिजाइन किया गया। इसका मुख्य आकर्षण एक चमकदार, नारंगी रंग का फाइबरग्लास बॉडीसूट है। इसमें नीचे लेदर की स्कर्ट है। 

8 of 17
डोएची - फोटो : इंस्टाग्राम-@metgalaofcial

डोएची
अमेरिकी रैपर-सिंगर डोएची के आउटफिट ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। वो एक बरगंडी रंग के कस्टम आउटफिट में रेड कार्पेट पर पहुंचीं। यह एक बेहद पतला, बहने वाला बरगंडी रैप ड्रेस है जिसमें एक कट-आउट बॉडीस है और एक बोल्ड लेग स्प्लिट है। उन्होंने ड्रेस के साथ एक बड़ा, मैचिंग बरगंडी टर्बन या हेड रैप पहना था। सबसे खास बात यह है कि डोएची ने रेड कार्पेट पर नंगे पैर चलना चुना।

9 of 17
सबरीना कारपेंटर - फोटो : इंस्टाग्राम-@metgalaofcial

सबरीना कारपेंटर
अमेरिकी सिंगर-एक्ट्रेस सबरीना कारपेंटर ने 2026 मेट गाला में क्रिश्चियन डायोर का कस्टम गाउन पहना। उनका लुक 1954 की फिल्म 'सबरीना' को एक ट्रिब्यूट था। हाई-नेक हॉल्टर ड्रेस को मूल फिल्म की स्ट्रिप्स से तैयार किया गया था। स्ट्रिप्स में हेपबर्न, हम्फ्री बोगार्ट और विलियम होल्डन की असली तस्वीरें थीं। पूरा गाउन चमकदार राइनस्टोन्स से जड़ा हुआ था। उन्होंने एक हीरे जड़ा हुआ हेडपीस पहना था, जिस पर ‘सबरीना’ लिखा हुआ एक पत्थर था।

10 of 17
जेनेल मोने - फोटो : इंस्टाग्राम-@metgalaofcial

जेनेल मोने
सिंगर-रैपर व एक्ट्रेस जेनेल मोने मेट गाला की रेड कार्पेट पर अनोखे आउटफिट में पहुंचीं। उन्होंने एक अनोखा गाउन पहना, जो प्रकृति और टेक्नोलॉजी को दिखाता है। इस फ्लोर-लेंथ गाउन को असली बिजली के केबल, कंप्यूटर वायरिंग और सर्किट बोर्ड और मदरबोर्ड के कंस्ट्रक्टेड टुकड़ों का उपयोग करके बनाया गया था। इसमें आठ पौधे और असली काई के पैच शामिल थे।

11 of 17
हैदी क्लम - फोटो : इंस्टाग्राम-@metgalaofcial
हैदी क्लम
हैदी क्लम ने इस बार एक जीवित मूर्ति (स्टैच्यू) के रूप में रेड कार्पेट पर कदम रखा। उनका यह लुक संगमरमर की मूर्ति जैसा दिख रहा था, जो 19वीं सदी की कलाकृति से प्रेरित लगता है।

12 of 17
केंडल जेनर - फोटो : इंस्टाग्राम-@metgalaofcial
केंडल जेनर
अमेरिकी मॉडल केंडल जेनर ने मेट गाला 2026 में एक खास बोन-व्हाइट गाउन पहना। यह लुक दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व की देवी नाइके की ग्रीक मूर्ति, विंग्ड विक्ट्री ऑफ समोथ्रेस से प्रेरित था, जो लौवर म्यूजियम में रखी है।

13 of 17
बैड बनी - फोटो : इंस्टाग्राम-@metgalaofcial
बैड बनी
रैपर बैड बनी 2026 के मेट गाला में 82 साल के बुजुर्ग बनकर पहुंचे। ऑल ब्लैक टक्सीडो सूट में उन्होंने प्रोस्थेटिक मेकअप, सफेद बाल और एक छड़ी का इस्तेमाल करके अपने एजिंग बॉडी लुक को अपनाया।
 

14 of 17
टाइला - फोटो : इंस्टाग्राम-@metgalaofcial
टाइला
दक्षिण अफ्रीका की सिंगर टाइला ने मेट गाला में अपने लुक से ध्यान खींचा। उन्होंने एक बेहद बोल्ड और स्टनिंग ड्रेस पहनी। इसमें नीले रंग की एक स्कर्ट थी, जिसमें एक गहरा स्लिट और एम्ब्रॉएडर्ड सिल्वर-स्टोन कमरबंद था। उनके इस लुक को मरमेड ग्लैम थीम वाला बताया गया, जिसमें बॉडी शिमर का भी उपयोग किया गया था।
 

15 of 17
काइली जेनर - फोटो : इंस्टाग्राम-@metgalaofcial
काइली जेनर
काइली जेनर ने एक कस्टम गाउन पहना। इसमें एक न्यूड इल्यूजन कोर्सेट था, जिसमें 'फॉक्स निप्पल' की डिटेलिंग थी। ड्रेस की स्कर्ट हाथीदांत के रेशमी कपड़े से बनी थी जिस पर सफेद मोतियों और मछली के शेल्स की कढ़ाई की गई थी।
 

16 of 17
जॉर्डन रोथ - फोटो : इंस्टाग्राम-@metgalaofcial
जॉर्डन रोथ
जॉर्डन रोथ ने मेट गाला में बेहद अनोखे और नाटकीय फैशन चॉइस से सबका ध्यान खींचा। उन्होंने एक स्कल्प्टरल डिजाइन वाला वेलवेट गाउन पहना था। वो एक कपड़े के पुतले का हाथ थामे नजर आए, जो उनके पहनावे से ही जुड़ा हुआ था। 
विज्ञापन

17 of 17
लेना महफूफ - फोटो : इंस्टाग्राम-@metgalaofcial
लेना महफूफ
फ्रांसीसी इन्फ्लुएंसर और मीडिया पर्सनैलिटी लीना महफूफ 2026 के सबसे बोल्ड लुक्स में से एक को कैरी किया। यह एक कस्टम मेड आउटफिट पहना, जो एक स्कल्प्टरल डिजाइन का था। लुक का मुख्य आकर्षण एक मेटैलिक हैंड्स बस्टियर था। इसमें दो चांदी के हाथ उनके ब्रेस्ट को कवर किए हुए थे। जबकि उनकी बैक साइड और बाकी हिस्सा नेक्ड था। उन्होंने इस बोल्ड टॉप को हल्के नीले रंग की, ग्रीक शैली की मैक्सी स्कर्ट के साथ पहना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें