अर्जुन कपूर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ का खेल बॉक्स ऑफिस पर लगभग खत्म होने की ओर है। सातवें दिन के कलेक्शन में फिल्म 50 लाख का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। फिल्म की कमाई में अगर इसी तरह गिरावट जारी रही तो यह जल्द ही सिनेमाघरों को अलविदा कह देगी। आइए जानते हैं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से कितने रुपये बटोरे हैं।