फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhaava: मुगल शासन की कहानी दिखाती हैं ये फिल्में, एक को बनाने में लगे 16 साल

Thu, 27 Feb 2025 04:49 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chhaava: छावा फिल्म में अक्षय खन्ना ने औरंगजेब का करिदार अदा किया है। ऐसे में इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि वह कौन सी फिल्में हैं जो मुगल शासन पर आधारित हैं।
विज्ञापन
1 of 6
मुगल - फोटो : फोटो- अमर उजाला
14 फरवरी को रिलीज हुई फिल्म 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। छावा 400 करोड़ रुपये कमाने के करीब है। इस फिल्म में मुगल सलतनत के बादशाह औरंगजेब की कहानी दिखाई गई है। इस कड़ी में आज हम आपको बता रहे हैं कि वह कौन सी फिल्में हैं, जो मुगल काल पर बनी हैं।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
जोधा अकबर - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से
जोधा अकबर
यह फिल्म मुगल बादशाह अकबर और उनकी बीवी जोधा की प्रेम कहानी पर बनी थी। यह फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अकबर का रोल ऋतिक रोशन ने और जोधा का रोल ऐश्वर्या राय ने निभाया था। फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया था। इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए ऋतिक रोशन को फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला था।

यह खबर भी पढ़ें: Kannappa: एक्टर अक्षय कुमार ही नहीं, बल्कि उनके पिता भी निभा चुके भगवान शिव का किरदार, खुद को बताया भाग्यशाली
विज्ञापन

3 of 6
मुगल-ए-आजम - फोटो : फोटो- यूट्यूब से
मुगल-ए-आजम
'मुगल-ए-आजम' फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे अच्छी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में अकबर के बेटे सलीम और अनारकली की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म साल 1960 में रिलीज हुई थी। इसे बनाने में 16 साल लगे थे। फिल्म में दिलीप कुमार और मधुबाला ने अहम किरदार अदा किया था।

यह खबर भी पढ़ें: Sikandar Teaser: सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' से फैंस को हैं ये पांच उम्मीदें, क्या खरे उतरेंगे एक्टर; जानें
 

4 of 6
हुमायूं - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से
हुमायूं
फिल्म हुमायूं साल 1945 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म मुगल बादशाह बाबर के बेटे हुमायूं की जिंदगी पर आधारित थी। फिल्म में हमीदा बानो के साथ उनकी प्रेम कहानी दिखाई गई थी। इसका निर्देशन महबूब खान ने किया था। इसमें अशोक कुमार और नरगिस ने अहम किरदार अदा किया था।
विज्ञापन

5 of 6
ताज महल - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से
ताज महल: एन इटरनल लव स्टोरी
'ताज महल' फिल्म साल 1963 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मुगल बादशाह शाहजहां और मुमताज महल की मोहब्बत को दिखाया गया है। फिल्म में बीना राय और प्रदीप कुमार ने अहम किरदार अदा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जहां आरा - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से
जहां आरा
'जहां आरा' फिल्म 1964 में रिलीज हुई थी। फिल्म में भारत भूषण और माला सिन्हा ने अहम किरदार अदा किया था। इस फिल्म में मुगल बादशाह शाहजहां की बेटी जहान आरा की प्रेम कहानी दिखाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें